लाइव न्यूज़ :

#MeToo के आरोपों की वजह से डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत? 9 घंटे की कड़ी पूछताछ में संजना सांघी ने खोले कई राज

By अमित कुमार | Updated: July 1, 2020 11:38 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा डिजिटल प्लेटफार्म पर 24 जुलाई को रिलीज होगी। फैंस इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस पूछताछ के दौरान कई बातें निकलकर सामने आई।संजना से शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत को लेकर भी पुलिस ने लंबी बातचीत की। फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर एक्ट्रेस संजना सांघी ने बताया कि साल 2018 में उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। बांद्रा पुलिस ने मंगलवार को सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की लीड एक्ट्रेस संजना सांघी से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान कई बातें निकलकर सामने आई। संजना से शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत को लेकर भी पुलिस ने लंबी बातचीत की। 

2018 में पहली बार हुई थी सुशांत के साथ मुलाकात

फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर एक्ट्रेस संजना सांघी ने बताया कि साल 2018 में उन्हें यह फिल्म ऑफर हुई थी। सुशांत से उनकी पहली मुलाकात शूटिंग के सेट पर ही हुई थी। उस दौरान #MeToo कैंपन जोरों पर था और किसी ने ऐसी अफवाह उड़ा दी कि सुशांत ने सेट पर मुझे गलत तरीके से चट किया है। लेकिन इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं थे। सुशांत मीडिया में इस खबर के फैलने से डिप्रेश थे। 

सुशांत पर लगा था #MeToo का झूठा आरोप

संजना सांघी ने आगे बताया कि सुशांत ने खुद को सही साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर हम दोनों के चैट शेयर किए थे। सुशांत के पास खुद पर लगे आरोपों को गलत साबित करने का कोई और तरीका नहीं था। संजना सांघी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जिस दौरान सुशांत पर मेरे नाम से किसी मीटू के आरोप लगाए, उस दौरान मैं अपनी मां के साथ यूएस घूमने गई थी। मैं इन खबरों से बिल्कुल अंजान थी। 

पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा नहीं बोलते थे सुशांत

संजना ने पुलिस को बताया कि इस घटना के बाद सुशांत को खुद को रिकवर करने में थोड़ा टाइम लगा। लेकिन वो जल्द ही नॉर्मल हो गए थे। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुशांत कभी किसी से ज्यादा बात नहीं करते थे। ज्यादातर हमारी बात फिल्म को लेकर ही हुई थी। उन्होंने मुझे कई मौकों पर काफी कुछ सिखाया भी था। सुशांत के डिप्रेशन में होने की जानकारी बिल्कुल भी नहीं थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!