लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर कल होगी रिलीज, बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 11:32 IST

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) 24 जुलाई को रिलीज होगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे फिल्म के ट्रेलर को 6 जुलाई यानी सोमवार को रिलीज कर दिया जाएगा।इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने दी है।सोशल मीडिया पर यह बताया गया है कि 'दिल बेचारा' के मेकर्स 6 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन लॉन्च करने वाले हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को 6 जुलाई यानी सोमवार को रिलीज कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने दी है। सोशल मीडिया पर यह बताया गया है कि 'दिल बेचारा' के मेकर्स 6 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर ऑनलाइन लॉन्च करने वाले हैं। 

'दिल बेचारा' द फॉल्ट इन अवर स्टार्स का रीमेक है। इस फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज किया जाना था। लेकिन कोरोना के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। फिल्म इंडस्ट्री में यह सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म होगी। सुशांत भले ही अपनी आखिरी फिल्म नहीं देख पाएंगे, लेकिन फैंस और उनके दोस्त इस फिल्म के रिलीज होने के इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

हर कोई फ्री में देख सकेगा सुशांत की आखिरी फिल्म

इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी। इस बात की घोषणा डिजनी हॉटस्टार ने कुछ दिन पहले ही कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा से संजना सांघी डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, सुशांत की मौत के बाद से वह फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं हैं। 

प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों की कहानी है दिल बेचारा

कुछ दिन पहले संजना ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, 'ये कहानी प्यार, उम्मीद और कभी न खत्म होने वाली यादों से भरपूर है। हम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की विरासत को मना रहे हैं, जिसका जश्न सभी के मन में जिंदा रहेगा और हमेशा के लिए पोषित होगा। दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम