लाइव न्यूज़ :

भाई को न्याय दिलाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने हाथ जोड़कर फैंस से की ये खास अपील, कहा- सच जानने का हक है #CBIforSSR

By अमित कुमार | Updated: August 13, 2020 11:07 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में अब तक वह वजह साफ नहीं हो पाई है, जिसके कारण एक्टर को सुसाइड करना पड़ा था। परिवार के लोग और फैंस सुशांत को न्याय दिलाने के लिए लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात शेयर कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है। सुशांत की बहन ने लोगों से उनका साथ देने के लिए भी कहा है। । श्वेता सिंह के इस वीडियो को फैंस का भी भरपूर साथ मिल रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर एक्टर की दूसरी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बात शेयर करती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर फिर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर कर सभी के लिए मैसेज शेयर किया है। श्वेता सिंह के इस वीडियो को फैंस का भी भरपूर साथ मिल रहा है। 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़कर लोगों से अपील की है।  सुशांत की बहन ने लोगों से उनका साथ देने के लिए भी कहा है। वीडियो में श्वेता कहती हैं, मैं सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हूं। मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि हम सभी मिलकर सुशांत के लिए सीबीआई की मांग करें। हम सभी को सच्चाई जानने का हक है। पूरी दुनिया जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, नहीं तो हम शांति से नहीं जी पाएंगे।

परिवार संग बेहद खुश थे सुशांत सिंह राजपूत

बांद्रा स्थित केपरी हाइट्स बिल्डिंग की 15वीं मंजिल वाले फ्लैट (मोंट ब्लॉक से पहले वाला घर) में की गई पूजा के दौरान सुशांत काफी खुश थे। पंडित गोविंद के मुताबिक, इस पूजा में सुशांत, उनकी बहन मीतू सिंह और पति, कुछ अन्य लोग, उनके स्टाफ के सदस्य शामिल हुए थे। पूरा परिवार बहुत खुश था। इसमें सुशांत बहुत खुश नजर आ रहे थे। पंडित के मुताबिक सुशांत इस दौरान किसी तरह से परेशान नहीं नजर आ रहे थे। 

पूजा में शामिल नहीं हुईं थीं रिया

पंडित ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, विश्वास नहीं होता कि वे सुसाइड भी कर सकते हैं। पूजा 4 घंटे चली थी। इस दौरान सुशांत धोती और गमछा पहनकर पूरे समय पूजा में बैठे रहे। पूजा खत्म होने के बाद उन्होंने अपने हाथ से 11 ब्राह्मणों को भोजन करवाया था। वहीं इस पूजा में रिया चक्रवर्ती शामिल नहीं हुई थी। पंडित गोविंद की मानें तो रिया को अगर उनके परिवार से दिक्कत नहीं थी तो वह पूजा में क्यों नहीं आईं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!