लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: सच सामने आने में और कितना समय लगेगा, भाई को याद कर फिर नम हुई श्वेता की आंखें

By अमित कुमार | Updated: September 2, 2020 17:14 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इतने दिनों के बाद भी फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को भी श्वेता सिंह ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है। श्वेता सिंह के इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। श्वेता सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुशांत रोते हुए नजर आते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की उम्मीद मिलने से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर भाई से संबंधित चीजों को शेयर करती रहती है। बुधवार को भी श्वेता सिंह ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह सवाल भी किया है कि आखिर और कितने दिन उनके भाई को इंसाफ मिलने में लगेगा। श्वेता सिंह के इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं।  

श्वेता सिंह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सुशांत रोते हुए नजर आते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक में सुशांत की फिल्म एमएस धोनी का डायलॉग माही, पक्का ना, बहुत टाइम है ना हमारे पास इस्तेमाल किया गया है। इस डायलॉग में माही को भाई शब्द से रिप्लेस कर दिया गया है। इस वीडियो को फैंस देखकर भावुक हो रहे हैं और जल्द से जल्द न्याय मिलने की गुहार लगा रहे हैं। 

दीदी उन्होंने मुझे मार डाला, मुझे न्याय चाहिए

वहीं इस वीडियो में कैप्शन लिखा हुआ है-दीदी उन्होंने मुझे मार डाला, मुझे न्याय चाहिए। इस वीडियो के साथ श्वेता सिंह ने भी एक कैप्शन लिखकर लोगों तक अपनी बात पहुंचाई है। उन्होंने लिखा, मैंने अपना भाई खो दिया और मेरा दिल हर दिन रोता है। सच सामने आने में और कितना समय लगेगा। कब हम क्लोजर पाने में कामयाब होंगे??#JusticeForSushantSinghRajput #Warriors4SRR #GlobalPrayers4SSR #StayUnited"

लगातार सोशल मीडिया पर सुशांत का वीडियो पोस्ट करती रहती हैं श्वेता

इससे पहले श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर कर लोगों के सामने सुशांत का एक अलग ही रूप पेश किया है। श्वेता ने रांची के एक स्कूल का वीडियो शेयर कर लिखा है- ये था मेरा भाई! इस दौरान सुशांत स्कूल के बच्चों से मिलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो रांची के किसी स्कूल का है, जिसमें सुशांत को संभवत: बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया है। इस वीडियो में नजर आ रहे बच्चे नेत्रहीन हैं, जो ऐक्टर के सामने अपना परफॉर्मेंस दिखा रहे हैं। सुशांत इन बच्चों को परफॉर्म करते हुए देखकर उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह बच्चों के पास जाकर उनसे बातचीत भी करते हैं। सुशांत का यह वीडियो फैंस का दिल जीत रहा है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!