लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने बताई मौत से चार दिन पहले की बातचीत, अंकिता लोखंडे का रिएक्शन आया सामने

By अमित कुमार | Updated: July 27, 2020 17:02 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कृति सिंह एक बार फिर भाई को याद करते हुए कुछ पोस्ट शेयर किया है। जिस पर अंकिता लोखंडे ने अपना रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सुशांत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।हाल ही में श्वेता सिंह ने अपने भाई के साथ 10 जून को हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट फैंस के बीच शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के निधन को अब डेढ़ महीना होने वाला है लेकिन फैंस उनकी यादों से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। फैंस को भरोसा नहीं हो पा रहा है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। सुशांत के निधन के बाद एक्टर के कई अनदेखे वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सुशांत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने भाई के साथ 10 जून को हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट फैंस के बीच शेयर किया है। इन मैसेज में दिवंगत अभिनेता श्वेता सिंह कीर्ति से मिलने की बात करते नजर आ रहे हैं। श्वेता सुशांत को अपने पास आने को कह रही हैं और सुशांत भी इस बात के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं। 

अंकिता लोखंडे ने किया तस्वीर पर कमेंट

 सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने श्वेता सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर कमेंट कर दिया है। अंकिता लोखंडे ने श्वेता सिंह कीर्ति की पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक दिल और स्माइली इमोजी बनाई है। सुशांत की मौत के बाद यह पहला मौका है जब अंकिता किसी पोस्ट पर इस तरह कमेंट करती नजर आईं हैं। अंकिता के इस कमेंट पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। 

भाई की हर जीच को संभालकर रखना चाहती हैं श्वेता

वहीं सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए श्वेता कीर्ति सिंह ने लिखा है कि, 'मैं बहुत दर्द में हूं। कहते हैं कि दिल की बात कहने से मन हल्का हो जाता है। मेरा परिवार सुशांत सिंह राजपूत से पहले भी एक और बेटा खो चुका है। जिसके बाद मेरे परिवार ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए मन्नत मांगी थी। आज वो हमारे बीच नहीं है। मैं अपने भाई की हर जीच को संभालकर रखना चाहती हूं। मैं अपने भाई के लिए रात भर जागना चाहती हूं। मुझे अक्सर लगता है कि वो मेरे बराबर में बैठा है और ये सब एक बुरे सपने से ज्यादा और कुछ भी नहीं है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!