लाइव न्यूज़ :

सुशांत के लिए न्याय की मांग करता गाना वायरल, 'इंसाफ ये एक सवाल है'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 20, 2020 10:54 IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के सीबीआई जांच के फैसले के बाद दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देता गीत 'इंसाफ ये एक सवाल है' शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अनुमति देने के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना कीसीबीआई जांच को मंजूरी देने के साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि सक्षम और निष्पक्ष जांच समय की जरूरत है

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बड़ा फैसला सुनाया। ऐसे में अब इस केस की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस बात पर मुहर लगा दी है कि एक्टर के सुसाइड केस की जांच सीबीआई (Central Bureau of Investigation)ही करेगी। सुशांत का परिवार और फैंस एक लंबे समय से सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी कि केस की जांच मुंबई में ही की जाए। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज हुई FIR को सही बताया है। 

फैंस हो या सुशांत का परिवार लगातार हर कोई एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहा है। ऐसे में  सुशांत की बहन मीतू सिंह ने दिवंगत अभिनेता के लिए इंसाफ सोशल मीडिया हैंडल से एक श्रद्धांजलि गीत साझा किया है।

खास बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने गाना शेयर करते हुए लिखा, 'यह ट्रैक दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार, दोस्तों और उनके उत्साही प्रशंसकों की ओर से एक श्रद्धांजलि है।'

सुशांत को समर्पित ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खूबसूरत गाने की शुरुआत में ता चलता है कि सुशांत के पारिवारिक मित्र नीलोत्पल मृणाल दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए इस ट्रैक के साथ सामने आए हैं। शुभम सुंदरम द्वारा रचित गीत को अरुण जैन ने गाया है और आदित्य चक्रवर्ती ने लिखा है।सुशांत के वकील ने क्या कहा है

सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने कहा है कि सुशांत के परिवार के लिए ये बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि मुंबई पुलिस ने इस मामले में कोई जांच नहीं की थी। ये एतिहासिक फैसला है। इंसाफ की तरफ ये पहला और बड़ा कदम है। अब सीबीआई अपनी जांच शुरू करेगी और सुशांत के परिवार को उनकी मौत का सच पता चल सकेगा। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?