लाइव न्यूज़ :

ये हैं सुशांत सिंह राजपूत के सपनों की पूरी लिस्ट, आप भी जानिए क्या-क्या है इसमें शामिल

By मेघना वर्मा | Updated: September 14, 2019 19:34 IST

सुशांत के करियर की बात करें तो जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं फिल्म काय पो चे से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक सुशांत के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिहं राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरीयल 'पवित्र रिश्ता' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

इन दिनों अपनी फिल्म छिछोरे की सक्सेस को इंज्वॉय कर रहे सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। मगर छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने वाले सुशांत सिंह राजपूत की सपनों की लिस्ट जरा लम्बी है। सुशांत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अपने सपनों की लिस्ट बताई है। 

सुशांत सिंह राजपूत की शेयर की हुई इस लिस्ट में 50 प्वॉइंट्स हैं। जिसे उन्होंने हाथ से लिख रखा है। उनकी इस विश लिस्ट में सिक्स पैक एब्स बनाना, प्लेन उड़ाना, नेत्रहीन बच्चों को कम्प्यूटर कोडिंग सिखाना के साथ कई चीजें शामिल हैं। सुशांत ने इस पोस्ट को पार्ट-पार्ट करके अपने इंस्टा पर शेयर किया है। 

फिल्म काय पो चे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ मैटेरियलिस्टिक और कुछ भौतिकवादी सपनों की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में वो लग्जरी कार लैम्बोर्गिनी भी खरीदना चाहते हैं और 1000 पौधों को भी लगाना चाहते हैं। फैंस को सुशांत की सपनों की ये लिस्ट खूब भा रही है। कुछ फैंस तो उनकी इस लिस्ट से अपने लिए भी प्वॉइंट चुन रहे हैं। 

सुशांत के करियर की बात करें तो जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं फिल्म काय पो चे से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक सुशांत के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?