लाइव न्यूज़ :

'एम एस धोनी' का बनेगा सीक्वल क्योंकि पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त

By विवेक कुमार | Updated: July 4, 2018 18:36 IST

साल 2016 में आई धोनी की बायोपिक एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था।

Open in App

मुंबई, 4 जुलाई: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। साल 2016 में आई धोनी की बायोपिक एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी को लोगों ने बहुत ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में कैप्टेन कूल का किरदार बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। खबर आ रही है कि जल्द ही फिल्म का सीक्वल बनाया जाएगा। फिल्म के सीक्वल में 2011 का वर्ल्ड कप जीतने के बाद की कहानी से लेकर आइपीएल 2018 T20  जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की भूमिका को शामिल किया जाएगा। 

फिल्म के निर्देशक रॉनी स्क्रूवाला सुशांत सिंह की एक्टिंग से इतने प्रभावित हुए हैं कि 'धोनी 2' के लिए भी उन्होंने सुशांत को ही अप्रोच किया है। फिलहाल सुशांत के पास कई प्रोजेक्ट हैं जिन पर वह काम कर रहे हैं। इन सबसे फ्री होकर वह ‘धोनी’ के सीक्वल के बारे में बात करेंगे।

हाल ही सुशांत ने अपनी फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा वह अभी ‘सोन चिरैया’ और ‘द फॉल्ट्स इन आवर स्टार्स’ में बिजी चल रहे हैं।

फिलहाल सुशांत सिंह राजपूत के पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। उनके पास एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स हैं जिसमे ‘आंखें 2’ और ‘अंदाज़ अपना अपना 2’ शामिल है। लेकिन उसके बाद भी सुशांत सिंह राजपूत ऑन स्क्रीन धोनी बनकर पिच पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। 

वैसे तो सुशांत ने 'काय पो चे'  'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी फिल्मों से अभिनय किया लेकिन फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के बाद से उनके करियर ने रफ़्तार पकड़ी है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतधोनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?