लाइव न्यूज़ :

CBI ने सुशांत की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर से पहली बार पूछताछ की, सामने आ सकती है सच्चाई

By भाषा | Updated: September 4, 2020 14:13 IST

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर 34 वर्षीय राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मुंबई पुलिस ने अचानक हुई मौत का मामला दर्ज कर 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पहली बार अभिनेता की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर से पूछताछ कीउन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को पहली बार अभिनेता की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। अधिकारी ने बताया, ‘‘राजपूत की मनोचिकित्सक सुसान वॉकर डीआरडीओ अतिथि गृह अपराह्र लगभग एक बजे पहुंची और वहां से रात लगभग आठ बजे रवाना हुई।

उनसे पहली बार पूछताछ की गई।’’ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह करीब साढ़े दस बजे कलीना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे जहां जांच टीम ठहरी हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘लगातार तीसरे दिन उनसे पूछताछ की गई और यह पूछताछ लगभग पांच घंटे तक चली। वह अपराह्र लगभग साढ़े तीन बजे वहां से रवाना हुए।’’ रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर 34 वर्षीय राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर में फंदे से लटके मिले थे। पिछले दो दिनों में, अभिनेत्री के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से केंद्रीय सीबीआई ने करीब 18 घंटे तक पूछताछ की है। पिछले चार दिनों में रिया से करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने सवाल-जवाब किए हैं लेकिन जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को उन्हें अब तक तलब नहीं किया है। उनकी मौत के बाद, मुंबई पुलिस ने अचानक हुई मौत का मामला दर्ज कर 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए थे।

अभिनेता के पिता ने बाद में पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को हस्तांतरित किए जाने को सही ठहराया था।

बुधवार को, मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने कहा था कि उसने राजपूत की मौत के मामले में सामने आ रहे नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े पहलू के सिलसिले में दो कथित ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के भाई और एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ उनके कथित संबंधों की एजेंसी जांच कर रही है और उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही तलब किया जा सकता है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?