लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मौत से सबसे ज्यादा डरते थे सुशांत सिंह राजपूत, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

By अमित कुमार | Updated: June 23, 2020 14:33 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने इंटरव्यूज सामने आ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुशांत को मरने से बहुत डर लगता था।इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एक टीवी एक्टर के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक दिन सुशांत फैंस के दिल में अपने अभिनय और सरल स्वाभाव से घर जाएंगे। फिलहाल, अब अभिनेता इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा है। ऐसे में सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियोज जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सुशांत आत्महत्या जैसे कदम उठा लेंगे ऐसा शायद ही किसी ने सोचा था। अब उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके पुराने इंटरव्यूज सामने आ रहे हैं। सुशांत के आत्महत्या करने की वजह उनका डिप्रेशन बताई जा रही है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सुशांत को मरने से बहुत डर लगता था। इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

सुशांत ने मौत को लेकर कही थी यह बात

फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा को दिए एक इंटरव्यू में सुशांत बताते हैं कि उन्हें मरने से बहुत डर लगता है। कोमल सुशांत से पूछते हैं कि ‘आपको किसी चीज़ से डर नहीं लगता’? इस पर सुशांत कहते हैं, ‘शायद मरने से’। एक्टर ने कहा, ‘क्योंकि जब मैं तीन घंटे सोता हूं तो मुझे पता नहीं रहता कि मैं कौन हूं...और जब आपको यही न पता हो कि आप कौन हो तो वो थोड़ी डरानी वाली चीज़ होती है। जब हम मर जाते हैं तब भी शायद हमारे साथ यही होता है’।

बेहतरीन एक्टरों में होती थी सुशांत की गिनती

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। लेकिन उनके इस कदम के पीछे उनका डिप्रेश होना कहा जा रहा है। 14 जून की दोपहर को अचानक फैंस को जब यह खबर मिली तो हर कोई इस बात को सुनकर शॉक्ड रह गया। सुशांत ने बहुत कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान स्थापित की थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!