लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के पिता की बेबसी और दुख देखकर इमोशनल हुए फैंस, कहा- बेटे को खोने का दर्द एक पिता ही समझ सकता है...

By अमित कुमार | Updated: June 25, 2020 08:53 IST

अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह तो बेटे के जाने के बाद से टूट गए हैं।सुशांत सिंह राजपूत की इस फोटो को उनके फैनपेज ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। सुशांत की पिता की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं। उनके निधन के कारण फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच उनके पिता के के सिंह का एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में वह बेटे की फोटो के सामने बैठे हुए हैं।

सुशांत के पिता को है सबसे ज्यादा गम

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह तो बेटे के जाने के बाद से टूट गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की इस फोटो को उनके फैनपेज ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। फोटो में एक्टर के पिता कृष्ण कुमार सिंह उनकी फोटो के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। करीब एक हफ्ते से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर रहे हैं। सुशांत की पिता की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- बेटे को खोने का दर्द एक पिता ही समझ सकता है। वहीं एक फैन के मुताबिक सुशांत के जाने का सबसे ज्यादा गम सिर्फ उनके पिता को है।

फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की मौत दम घुटने के कारण हुई है। इस फाइनल रिपोर्ट में भी यही बताया गया है कि दिवंगत अभिनेता की मौत आत्महत्या करने के कारण हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट को पांच डॉक्टरों ने साइन किया है, जिसे तैयार करने में काफी समय लगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की बॉडी पर किसी तरह के कोई स्ट्रगलिंग मार्क्स नहीं हैं।

सुशांत को इन फिल्मों से दिखाया गया था बाहर का रास्ता

ट्विटर पर कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिनके तहत पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'बेफिक्रे' और 'फितूर' जैसी फिल्में सुशांत को मिली थीं। मगर बाद में 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर, 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह और 'फितूर' में आदित्य कपूर ने उनकी जगह ले ली। इस ट्वीट के सामने आने से एक बार फिर सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!