लाइव न्यूज़ :

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और श्रुति मोदी से की थी बेटे से बात कराने की गुजारिश, व्हाट्सएप चैट से सच आया सामने

By अमित कुमार | Updated: August 11, 2020 11:39 IST

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर रोजाना कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। वहीं अब एक्टर के पिता ने अपने और रिया के व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर कर कुछ बातों को फैंस के साथ साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के पिता और रिया चक्रवर्ती के बीच व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।29 नवंबर 2019 को सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को मैसेज भेज कर बेटे से बात कराने की अपील की थी।इसी दिन सुशांत के पिता ने उनकी मैनेजर श्रुति मोदी को भी एक मैसेज किया था।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुके हैं। जिस आधार पर अब मामले की जांच भी की जा रही है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता और रिया चक्रवर्ती के बीच व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सुशांत के पिता अपने बेटे को लेकर रिया के सामने अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। 

इसके साथ ही वह रिया से उनकी बात कराने का अनुरोध भी कर रहे हैं। 29 नवंबर 2019 को सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को मैसेज भेज कर बेटे से बात कराने की अपील की थी। सुशांत के पिता ने लिखा- जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की। आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो। 

मुंबई आकर सुशांत से मिलना चाहते थे केके सिंह

इसी दिन सुशांत के पिता ने उनकी मैनेजर श्रुति मोदी को भी एक मैसेज किया था। इसमें उन्होंने लिखा था- मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे कर्ज और उसे भी तुम ही देखती हो। वह अभी किस स्थिति में हैं, इसके लिए बात करना चाह रहा हूं। सुशांत से बात हुई थी तो उसने कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं। अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए। इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था। अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई आना चाहता हूं। फ्लाइट का टिकट भेज दो।

रिया चक्रवर्ती से हो रही है मामले की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार देर शाम तक 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।  मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिपरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!