लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बन रही फिल्म से खुश नहीं परिवार और फैंस, कहा- बायोपिक बनाने की आखिर इतनी जल्दी क्यों

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 24, 2020 06:55 IST

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म निर्माता अनंत महादेवन के मुताबिक भी इस ट्रेजेडी के इतने तत्काल बाद बायोपिक की सोच गलत है। सूत्रों के मुताबिक सुशांत के पिताजी, बहन और अन्य रिश्तेदार अभिनेता की मौत के बाद अफवाहों और आरोपों के दौर से नाराज हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके जीवन पर बायोपिक बनाने की बात चल रही है। कई एक्टर, प्रोड्यूसर इस विषय पर अपनी बात रखते रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत पर बायोपिक की कल्पना पर सुशांत के परिवार सहित अनेक लोगों ने नाराजगी जताई है। सूत्रों के मुताबिक सुशांत के पिताजी, बहन और अन्य रिश्तेदार अभिनेता की मौत के बाद अफवाहों और आरोपों के दौर से नाराज हैं। 

परिवार के मुताबिक इस खबर के बाद से हरदम लोग उन्हें घेरे रहते हैं। सवाल यह भी है कि क्या बायोपिक के लिए सुशांत के परिवार से स्वीकृति ली गई है।सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई जांच के पक्षधर शेखर सुमन के मुताबिक सुशांत की मौत की ट्रेजेडी पर फिल्म एक बेहूदा विचार है। ऐसा सोच रहे लोग उस गिद्ध के समान है जो खून की आखिरी बूंद तक को पा लेना चाहता है। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने के लिए कई विषय मिल जाएंगे, लेकिन इस पर कृपया मत सोचिए।

बायोपिक बनाने की आखिर इतनी जल्दी क्यों 

कई उल्लेखनीय बायोपिक बना चुके फिल्म निर्माता अनंत महादेवन के मुताबिक भी इस ट्रेजेडी के इतने तत्काल बाद बायोपिक की सोच गलत है। उनका कहना है कि जो भी फिल्म बनेगी थोड़ी हकीकत और ज्यादा कपोलकल्पना होगी। 'मी सिंधुताई सपकाल', 'गौर हरी दास्तान' और 'डॉ. रखमाबाई' जैसी बायोपिक बना चुके महादेवन का मानना है कि फिल्म निर्माताओं को सुशांत पर बायोपिक बनाने की आखिर इतनी जल्दी क्यों है। क्या फिल्म बनाने के लिए कोई विषय ही नहीं बचा है क्या?

बहन श्वेता सिंह कीर्ति को आई सुशांत की याद 

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक महीना पूरा हो गया है, जब से तुम हमें छोड़कर गए हो। लेकिन तुम्हारी मौजूदगी अब भी बहुत मजबूती के साथ महसूस की जा सकती है, लव यू भाई उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा खुश रहो।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!