लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा-सुशांत सिंह राजपूत से 6 महीने में छीन ली गईं थीं 7 फिल्में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2020 10:37 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चहेते एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में हैं। हर किसी के मन में सवाल उठ रहा है कि उन्होंने खुदकुशी जैसा कदम क्यों उठाया

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत को पवित्र रिश्ता सीरियल से असली फेम मिला थासुशांत को आखिरी बार फैंस ने छिछोरे फिल्म में देखा था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुशांत के अचानक चले जाने से हर कोई दुखी है। एक्टर ने अपने ही घर पर सुसाइड की। सुशांत ने अपने छोटे से करियर में एक से एक नायाब फिल्मों में काम किया था। अब सुशांत के जाने के बाद हर कोई सवाल कर रहा है कि एक्टर ने ये कदम क्यों उठाया।  इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी इस हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

संजय निरुपम ने ट्वीट कर लिखा, "छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 7 फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों? फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि।'' हालांकि, संजय ने उन 7 फिल्मों के नाम का खुलासा नहीं किया और न ही बताया कि फिल्में किस प्रोडक्शन हाउस के अंडर में बन रही थी। सुशांत सिंह राजपूत का करियर

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड की। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।

इस सीरियल के किया था डेब्यू

सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

धोनी के रोल से ज्यादा चर्चा में आए

सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजय निरुपम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?