लाइव न्यूज़ :

बिहार DGP ने सुशांत सिंह राजपूत के केस को लेकर दिया बयान, कहा- दाल में कुछ काला है, आरोपी भाग फिर रहे हैं...

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 14:14 IST

सुशांत केस में अब बिहार पुलिस सच पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। बिहार पुलिस मामले की तह तक जाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने केस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि यह घटनाक्रम बहुत बड़ी मिस्ट्री हो गई है हम लोगों का यह संकल्प है कि इस पूरी मिस्ट्री पर से पर्दा उठना चाहिए। बिहार पुलिस ने कहा कि वह अभिनेता की मित्र और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले को लेकर चीजें अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। सुशांत के पिता के के सिंह के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद से इस मामले ने तेजी पकड़ ली है। बिहार पुलिस के पास केस जाने के बाद से ही केस को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी खूब आ रही है कि बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस की ओर से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। 

आजतक से बातचीत में बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने केस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि यह घटनाक्रम बहुत बड़ी मिस्ट्री हो गई है हम लोगों का यह संकल्प है कि इस पूरी मिस्ट्री पर से पर्दा उठना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन पर आरोप लगाया गया है, वह तब से इधर-उधर भाग रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि दाल में जरूर कुछ काला है। 

हर हाल में सच को बाहर लाकर रहेंगे 

सुशांत को लेकर बात करते हुए गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि एक्टर को जानना इतना आसान नहीं है। हम सभी पक्षों की सही तरीके से जांच कर रहे हैं। हम लोगों के पास पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट CCTV का फुटेज नहीं है। हम लोग इतनी आसानी से इस केस को जाने नहीं देंगे। इस मामले में चाहे जितने लोग हों जो भी लोग हों, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा कर रहेंगे। सच्चाई को सामने लाकर रहेंगे।

रिया चक्रवर्ती पर बिहार पुलिस की नजर

बिहार पुलिस ने कहा कि वह अभिनेता की मित्र और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर नजर रख रही है। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार पलिस ने यहां इस मामले में फिल्म निर्देशक रूमी जाफ्री का बयान भी दर्ज किया। ऐसा बताया जा रहा है कि जाफरी की एक फिल्म में चक्रवर्ती और राजपूत साथ काम करने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि जाफरी से करीब चार घंटे पूछताछ की गई और फिल्म उद्योग के चार-पांच और लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!