लाइव न्यूज़ :

सुशांत के भाई ने जताया सिद्धार्थ पिठानी पर शक, कहा- थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर होनी चाहिए सख्ती से पूछताछ

By अमित कुमार | Updated: August 23, 2020 11:19 IST

सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती हैं। लेकिन अब सुशांत के चचेरे भाई ने एक्टर की मौत में उनके दोस्त सिद्धार्थ का भी हाथ होने का शक जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने एक्टर फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी पर शक जताया है। नीरज सिंह बबलू के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी दाह संस्कार के दौरान बिल्कुल नॉर्मल थे।इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पड़ोसी महिला ने पहली बार उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। सुशांत के फैंस के साथ तमाम सेलेब्स दिवंगत अभिनेता के परिवार वाले भी सुशांत के लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। शनिवार को सुशांत के कुक नीरज, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी और दोस्‍त दीपेश सावंत के अपार्टमेंट सीबीआई की टीम पहुंची। इन तीनों से सीबीआई ने काफी देर तक पूछताछ की। 

वहीं सुशांत के चचेरे भाई और बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू ने एक्टर फ्लैटमेट सिद्धार्थ पीठानी पर शक जताया है। नीरज सिंह बबलू का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि सीबीआई जरूर सच्चाई का पता लगाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज सिंह ने कहा कि सिद्धार्थ पिठानी और संदीप सिंह से थर्ड डिग्री पूछताछ होनी चाहिए। नीरज ने बताया कि सिद्धार्थ पिठानी को सुशांत की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ा। 

सिद्धार्थ पिठानी पर पहले भी लग चुके हैं आरोप

नीरज सिंह बबलू के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी दाह संस्कार के दौरान बिल्कुल नॉर्मल थे। उसके चेहरे पर दोस्त के खोने का कोई दुख नहीं था। नीरज ने आगे कहा, इस मामले पर जो पूछताछ होनी चाहिए थी, वो मुंबई पुलिस ने नहीं की। हालांकि सीबीआई ने अब यह काम शुरू कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने उनके अपार्टमेंट पहुंचकर काफी छानबीन की। इस दौरान उन्होंने छत पर जाकर भी जांच की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

पड़ोसी ने किया बड़ा खुलासा

इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पड़ोसी महिला ने पहली बार उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि 13 जून को सुशांत के घर की सभी लाइट बंद थीं, सिर्फ किचन की लाइट खुली हुई थी। उस रात उनके घर पर कोई पार्टी भी नहीं हो रही थी। उन्होंने ये भी बताया कि सुशांत के घर की लाइट उस रात 10:30 से 10:45 बजे के बीच बंद हो गई थी।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!