लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत केस: मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर रिया चक्रवर्ती से आज होगी पूछताछ, ED ने दिया है नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2020 06:43 IST

मुंबई के बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। अब इस मामले में सीबीआई (CBI) ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली है। रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देED ने गुरुवार (6 अगस्त) को रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के बिजनेस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से भी पूछताछ की है। ED ने रिया चक्रवर्ती से पहले सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंड (सीए) संदीप श्रीधर से तीन अगस्त को पूछताछ की थी। ED ने मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर से बुधवार (5 अगस्त) को इस मामले में पूछताछ की थी।

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)आज यानी शुक्रवार (7 अगस्त) को मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea chakraborty) से पूछताछ करेगी। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को ईडी ने 5 अगस्त को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। ईडी के अधिकारियों ने बुधवार (5 अगस्त) को बताया था कि रिया से धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में पूछताछ होगी। पटना में रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पिछले महीने बिहार पुलिस में रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शोविक चक्रवर्ती और परिवार के सदस्यों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। 

रिया चक्रवर्ती पर 15 करोड़ रुपये के घपले का आरोप

रिया का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। यह समन उस धनशोधन मामले से जुड़ा है, जो ईडी ने गत 31 जुलाई को बिहार पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया था, जिसमें सुशांत सिंह राजपूज के पिता के के सिंह (74) ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर बॉलीवुड अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)

के के सिंह ने सुशांत राजपूत की कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि उसने मई 2019 में अपने करियर को आगे बढ़ाने के इरादे से उनके बेटे से दोस्ती की थी। सिंह साथ ही यह भी चाहते हैं कि पुलिस इस बात की जांच करे कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये किसे अंतरित किये गए। 

31 जुलाई को ईडी ने दर्ज किया था मामला 

ईडी के जांच के घेरे में सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कम से कम दो कंपनियां और रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की संलिप्तता वाले वित्तीय लेन-देन हैं। ईडी ने 31 जुलाई को मामला दर्ज किया था। यह मामला बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतप्रवर्तन निदेशालयमुंबईरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस