लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रिया की याचिका पर पूरी की सुनवाई, गुरुवार को आ सकता है फैसला

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2020 17:35 IST

सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में गुरुवार को फैसला आने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया हैसुशांत के पिता ने पिछले महीने रिया पर वित्तीय लेन-देन का आरोप भी लगाया था, जिसके बाद ईडी ने 31 जुलाई को मामला दर्ज किया था

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग दो महीने हो रहे हैं। मगर अभी भी फैंस और कई सेलेब्स इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं। मालूम हो, दिवंगत अभिनेता 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। तब से मुंबई पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। वहीं, अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। 

ऐसे में क्या सुशांत केस पटना से मुंबई ट्रांसफर होगा या नहीं, इसपर कोर्ट में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में सुशांत केस बिहार से मुंबई केस ट्रांसफर करने की याचिका दाखिल की थी, जिसकी आज जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान सीनियर एडवकेट मनिंदर सिंह बिहार सरकार की तरफ से, एएम सिंघवी महाराष्ट्र सरकार, श्याम दिवान रिया की तरफ से और विकास सिंह सुशांत सिंह की फैमिली का पक्ष रखा।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर सीबीआई, इसका फैसला गुरुवार को आ सकता है। दरअसल, कोर्ट ने गुरुवार तक लिखित याचिकाएं दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रहा है। सुशांत के पिता ने पिछले महीने बिहार पुलिस में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने रिया पर वित्तीय लेन-देन का आरोप भी लगाया था, जिसके बाद ईडी ने 31 जुलाई को मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्टरिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?