लाइव न्यूज़ :

सुशांत मौत मामला: CBI को ठोस सबूत का इंतजार, रिया चक्रवर्ती से अब तक 35 घंटे की पूछताछ के बाद भी हाथ नहीं लगा कुछ खास

By अमित कुमार | Updated: August 31, 2020 21:40 IST

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए सोमवार को लगातार चौथे दिन तलब किया। जिसके बाद एक्ट्रेस वहां अपना बयान दर्ज कराने पहुंचीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती से सीबीआई पिछले 4 दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।इन सबके बावजूद सीबीआई के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को चौथी बार डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई के सवालों का जवाब दिया।

सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। सीबीआई की टीम को मुंबई आकर इस केस की जांच-पड़ताल करते हुए 11 दिन हो गए हैं। वहीं केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती से भी सीबीआई पिछले 4 दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। लेकिन इन सबके बावजूद सीबीआई के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। 

रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को चौथी बार डीआरडीओ गेस्ट हाउस में सीबीआई के सवालों का जवाब दिया। सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ के लिए रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी सांताक्रूज के कलिना में स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस बुलाया।  इससे पहले शुक्रवार, शनिवार और रविवार को रिया से सुशांत केस को लेकर लंबी पूछताछ की गई थी। 

सुबह 11 बजे सीबीआई के पास बयान देने पहुंचीं थी रिया

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रिया पर 34 वर्षीय सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज है। सुशांत का शव 14 जून को उपनगर बांद्रा में उनके फ्लैट में मिला था। अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय रिया सुबह करीब 11 बजे अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह पहुंचीं थी। नकी कार के साथ ही उनकी सुरक्षा में लगा मुंबई पुलिस का वाहन भी पहुंचा।

इससे पहले तीन दिनों तक भी हुई थी पूछताछ

अधिकारी ने बताया कि राजपूत के खानसामा नीरज सिंह भी सुबह यहां पहुंचे थे। रविवार को सीबीआई के दल ने रिया चक्रवर्ती से करीब नौ घंटे पूछताछ की थी, शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को करीब दस घंटे पूछताछ की थी। शौविक से सीबीआई बृहस्पतिवार से पूछताछ कर रही है। इस मामले में इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी रिया से पूछताछ की थी। प्रवर्तन निदेशालय भी धन शोधन के मामले में अभिनेत्री से पूछताछ कर चुका है। 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूतसीबीआईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई