लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: IPS विनय तिवारी को मुंबई में रिहा नहीं किए जाने पर भड़के बिहार के DGP, कहा- देखना पड़ेगा SC का प्रकोप

By भाषा | Updated: August 7, 2020 00:53 IST

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अब सीबीआई (CBI) ने रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों पर एफआईआर की है।

Open in App

पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP)  गुप्तेश्वर पांडेय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच के लिए मुंबई गए प्रदेश के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को लौटने की अनुमति नहीं दिए जाने पर गुरुवार (6 अगस्त) को चेतावनी दी और कहा कि इससे इनकार करने पर उच्चतम न्यायालय से कड़ी कार्रवाई हो सकती है। गुप्तेश्वर पांडेय ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच के लिए मुंबई गए प्रदेश के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को लौटने की अनुमति नहीं दिए जाने के बारे में गुरुवार (6 अगस्त) को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीएमसी अधिकारियों ने अगर समय रहते सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो उन्हें उच्चतम न्यायालय का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

पांडेय ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि पृथक-वास में रखे गए आईपीएस अधिकारी को वे छोड देंगे पर बुधवार रात 11 बजे जब मैंने विनय तिवारी को फोन किया तो पता चला कि उन्हें नहीं छोड़ा गया है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इस बारे में बता दिया है और आज (6 अगस्त) भर इंतजार करेंगे और उसके बाद महाधिवक्ता से राय लेकर शुक्रवार (7 अगस्त) को तय करेंगे कि क्या करना है। अदालत भी जाने का एक विकल्प है।

इस बीच, पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम जो एक सप्ताह से अधिक समय से मुंबई में डेरा डाले हुए थी और मामले की जांच कर रही थी, के गुरुवार (6 अगस्त) पटना लौट आने के बारे में उन्होंने कहा कि टीम ने क्या जांच की यह मीडिया से साझा नहीं किया जा सकता। अनुसंधान की बात उच्चतम न्यायालय में रखी जाएगी।

34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। दिवंगत अभिनेता सुशांत के पिता के के सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए पूर्व में चार सदस्यीय विशेष पुलिस जांच दल पटना से मुंबई गया था और इस टीम का नेतृत्व करने मुंबई पहुंचे पटना नगर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को रविवार की रात्रि 11 बजे बीएमसी अधिकारियों ने पृथक-वास में भेज दिया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईबृहन्मुंबई महानगरपालिकाबिहारउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्रसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार