लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की या हुई थी हत्या? एम्स की रिपोर्ट से आज हो सकता है बड़ा खुलासा

By अमित कुमार | Updated: September 4, 2020 14:16 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई 15 दिनों से जांच-पड़ताल कर रही है। लेकिन सीबीआई के हाथ में अभी तक कोई ऐसा सबूत नहीं लगा है, जो एक्टर की डेथ को मर्डर करार दे सकें।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के लिए एम्स के 4 डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी। डॉक्टर्स की टीम को शुक्रवार (आज) फाइनल रिपोर्ट पेश करना है।सीबीआई ने एम्स के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में डॉक्टर्स की टीम का गठन किया था।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में आज यानी शुक्रवार को बड़ी बात पता चल सकती है। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या की गई, इस बात का खुलासा हो सकता है। एक्टर के परिवार वालों से लेकर फैंस के मन में यह सवाल पिछले तीन महीनों से परेशान कर रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि एक्टर के साथ क्या हुआ था। इसका पता लगाने के लिए सीबीआई भी पिछले 15 दिनों से लगातार पूछताछ कर रही है। 

सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के लिए एम्स के 4 डॉक्टरों की एक टीम बनाई थी, जो सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विस्तार से जांच कर रही है। सुशांत के निधन के बाद फैंस ने शक जताया था कि उनकी हत्या की गई है। ऐसे में सीबीआई ने एम्स के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में डॉक्टर्स की टीम का गठन किया था। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर उठे थे कई सवाल

डॉक्टर्स की टीम अब अपनी जांच को पूरी करने के बाद जल्द ही इस राज से पर्दा हटा देंगे कि एक्टर की मौत कैसे हुई थी। सुशांत को लेकर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। हर कोई एक्टर को न्याय दिलाने की बात कर रहा है। इससे पहले कूपर हॉस्पिटल द्वारा जारी की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे। 

बहन लगातार लगा रही है न्याय की गुहार

सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की उम्मीद मिलने से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर भाई से संबंधित चीजों को शेयर करती रहती है। श्वेता सिंह ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह सवाल भी किया है कि आखिर और कितने दिन उनके भाई को इंसाफ मिलने में लगेगा। श्वेता सिंह के इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं।   

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!