लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू पर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा का रिएक्शन आया सामने, कह डाली ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: August 30, 2020 12:02 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सच्चाई का पता लगाने की जिम्मेदारी अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई काफी गंभीरता से इस मामले की देख-रेख कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुशांत के परिवार के सदस्य लगातार एक्टर को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है और सभी को उनसे न्याय की उम्मीद है। सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अब रिया चक्रवर्ती को लेकर कुछ बात कही है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। सीबीआई लगातार शक के घेरे में आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत हत्या थी या आत्महत्या इस पर अभी चर्चाओं का माहौल गर्म है। सुशांत के परिवार के सदस्य लगातार एक्टर को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। वहीं रिया चक्रवर्ती इस मामले में और उलझती जा रही हैं। 

सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है और सभी को उनसे न्याय की उम्मीद है। सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अब रिया चक्रवर्ती को लेकर कुछ बात कही है। बता दें कि रिया ने हाल ही में कई न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिए थे। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने और सुशांत के रिश्ते को लेकर कई सारी बातों का जिक्र किया था। रिया के इसी इंटरव्यू पर अब सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति का स्टेटमेंट आया है। 

खुद को बचाने के लिए रिया को मिला एक प्लेटफॉर्म 

सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग में लिखा- 'इंटरव्यू में उनकी टोन को देखकर हैरान था। उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब और सच को जानने की इच्छा जाहिर नहीं की। पूरा आइडिया यही था कि उन्हें एक प्लेटफॉर्म मिला, जहां वह कहानी सुना सकीं।' उन्होंने आगे लिखा- 'ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद यह सब किया गया। शायद कुछ बड़े 'आकाओं' के नाम सामने आ सकते हैं और 'चमचों' ने अपने आकाओं को बचाने की कार्रवाई शुरू कर दी है?'

सच का पता लगाने में जुटी CBI की टीम

वहीं सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और एक्टर के स्टाफ में शामिल रहे नीरज, केशव और दीपेश सावंत से पिछले कुछ दिनों से सीबीआई पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस पूछताछ के दौरान की कुछ बातें सामने निकलकर आई है। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही इस केस को लेकर कोई ठोस सबूत हाथ आ जाएंगे। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!