लाइव न्यूज़ :

सुशांत के बहनोई ने कहा- चला गया परिवार का चमकता सितारा, भाई से मिलने के लिए 5 बार मुझे छोड़कर चली गई थीं श्‍वेता

By अमित कुमार | Updated: September 4, 2020 14:57 IST

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर उनके परिवार वाले अक्सर कुछ न कुछ बयान देते रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने कुछ बातों का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे एक ब्लॉग के जरिए विशाल सिंह कीर्ति ने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का काम किया है।उन्होंने ब्लॉग लिखकर बताया है कि 5 बार उनकी वाइफ सुशांत के साथ रहने के लिए उनको छोड़कर गईं। पिछले कुछ दिनों से सुशांत के ड्रग्स लेने की खबरों ने जोर पकड़ रखी है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। इतने दिनों के बाद भी फैंस इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। वहीं, दिवंगत अभिनेता का परिवार भी बिल्कुल टूट गया है और लगातार उनके लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में न्याय की उम्मीद मिलने से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर भाई से संबंधित चीजों को शेयर करती रहती हैं। 

अब सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने कुछ बातों का जिक्र किया। एक ब्लॉग के जरिए उन्होंने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने ब्लॉग लिखकर बताया है कि 5 बार उनकी वाइफ सुशांत के साथ रहने के लिए उनको छोड़कर गईं। उन्होंने इसके साथ ही श्वेता और सुशांत के बीच की बॉन्डिंग की तारीफ भी की। 

परिवार का चमकता सितारा चला गया

विशाल सिंह ने अपने ब्लॉग में बताया कि पत्नी के छोड़कर चले जाने से उन्हें कभी कोई दुख नहीं हुआ। न ही उन्होंने अपनी पत्नी से कभी इसकी शिकायत की। बल्कि उन्हें इस बात की खुशी होती थी कि श्वेता सुशांत के साथ वक्त बिताती हैं। वह अक्सर प्लान बनाकर ट्रिप पर जाया करते थे। उन्होंने लिखा कि अब उन्हें दुख है कि वह ऐसी ट्रिप अब और नहीं कर पाएंगी क्योकि उनके परिवार का चमकता सितारा चला गया।

बहन श्वेता ने कहा- ऐसा था मेरा भाई!

पिछले कुछ दिनों से सुशांत के ड्रग्स लेने की खबरों ने जोर पकड़ रखी है। ऐसे में उनके परिवार पर भी कई तरह के आरोप लग रहे हैं। इस बीच श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर कर लोगों के सामने सुशांत का एक अलग ही रूप पेश किया है। श्वेता ने रांची के एक स्कूल का वीडियो शेयर कर लिखा है- ये था मेरा भाई! इस दौरान सुशांत स्कूल के बच्चों से मिलते दिखाई दे रहे हैं। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!