लाइव न्यूज़ :

अपनी डेब्यू फिल्म 'काई पो चे' के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ इस तरह दिया था ऑडिशन, वीडियो आया सामने

By अमित कुमार | Updated: June 29, 2020 10:00 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', 'राबता', 'केदारनाथ' और 'सोनचिड़िया' जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपनी पहली फिल्म 'काई पो चे' के लिए ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं। कॉस्टिंग डायरेक्टर और सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा राजकुमार राव और अमित साध भी नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा बेहद गहरा है। यही वजह है कि उनकी मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। फैंस के लिए इस बात का यकिन करना बेहद मुश्किल है कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपनी पहली फिल्म 'काई पो चे' के लिए ऑडिशन देते नजर आ रहे हैं। कॉस्टिंग डायरेक्टर और सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा राजकुमार राव और अमित साध भी नजर आ रहे हैं। ये तीनों ही एक्टर ऑडिशन के लिए एक-दूसरे से बात करते दिखाई दे रहे हैं। 

वीडियो शेयर कर भावुक हुए सुशांत के दोस्त मुकेश छाबड़ा

मुकेश छाबड़ा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक लड़का जो कभी ऑडिशन में फेल नहीं हुआ और स्क्रीन पर अपने टैलेंट से लाखों लोगों के दिलों को छुआ। उसने हमेशा के लिए हमारे दिलों में अपनी जगह बनाई है।" इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो वायरल हो गया। फैंस इस पर खूब सारा कमेंट कर रहे हैं और साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

 

इस दिन होगी रिलीज सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस फिल्म को सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतराजकुमार रावबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!