लाइव न्यूज़ :

Dil Bechara Trailer Out: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज, फैंस को इमोशनल कर रही है फिल्म की कहानी

By अमित कुमार | Updated: July 6, 2020 16:10 IST

सुशांत सिंह राजपूत के चाहने वाले उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। यही वजह है कि उनकी आखिरी फिल्म को लेकर फैंस के बीच गजब की दीवानगी देखी जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे'दिल बेचारा' के मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई यानी आज रिलीज करने का ऐलान किया था। ट्विटर पर #DilBecharaTrailer टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार इस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। बीते दिनों ही 'दिल बेचारा' के मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर 6 जुलाई यानी आज रिलीज करने का ऐलान किया था। फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस में भी गजब का उत्साह था। 

सुबह से ही लोग सुशांत की आखिरी फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर पर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर इस फिल्म के नाम का हैशटैग जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर   #DilBecharaTrailer टॉप ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार इस फिल्म को लेकर बात कर रहे हैं। 

ट्रेलर देखकर भावुक हो रहे फैंस

एक फैन ने लिखा कि इस ट्रेलर को इतना लाइक मारो कि यू-ट्यूब धुंआ-धुंआ हो जाए। इस फिल्म के लिए डिमांड हो रही थी कि फिल्म थिएटर में रिलीज हो। लेकिन फिल्म ऑनलाइन रिलीज की जा रही है। फिल्म के ट्रेलर देखकर कुछ फैंस इमोशनल भी नजर आए। उन्होंने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल छूल लेने वाली बातें लिखी।

क्या है फिल्म की कहानी

ट्रेलर की शुरुआत संजना सांघी (किजी बसु) से होती है जो एक कैंसर की पेंशट है। कॉलेज में उसकी मुलाकात सुशांत सिंह राजपूत से होती है। दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार का सिलसिला चालू हो जाता है। संजना की आखिरी इच्छा पेरिस जाने की होती है और दोनों वहां चले जाते हैं। संजना और सुशांत की लव स्टोरी के अंजाम को जानने के लिए आपको फिल्म का इंतजार करना होगा।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसंजना सांघीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!