लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे ने ले ली 11 वर्षीय बच्चे की जान, मम्मी की चुन्नी से फांसी लगाकर की आत्महत्या

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 07:29 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सिर्फ उनके परिवार वाले और बॉलीवुड जगत ही नहीं बल्कि फैंस भी बेहद दुखी हैं। एक्टर की मौत से दुखी होकर एक 11 वर्षीय बच्चे ने अपनी जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक बच्चा इतना दुखी हो गया कि उसने खुद की ही जान ले ली।परेशान होकर 11 वर्षीय बच्चे ने मम्मी की चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इससे पहले ओडिशा के कटक में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के असामयिक निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। फैंस के साथ बॉलीवुड भी इस खबर से भर नहीं पा रहा है। इस बीच दिवंगत एक्टर की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में 11 वर्षीय बच्चे द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान है। 

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से एक बच्चा इतना दुखी हो गया कि उसने खुद की ही जान ले ली। बताया जा रहा है कि 11 वर्षीय बच्चे ने मम्मी की चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, बच्चा सुंशात सिंह राजपूत का बड़ा फैन था और उनकी मौत के बाद से बेहद मायूस था। 

ओडिशा के कटक से भी सामने आए मामले

इससे पहले ओडिशा के कटक में 14 वर्षीय एक नाबालिग लड़की द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पहचान सरस्वती शिशु मंदिर की नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीराज के रूप में हुई। कथित तौर पर उसने अपने परिवार के सदस्यों की अनुपस्थिति में खुद को फांसी लगाई। यह घटना शुक्रवार को कटक के जोबरा इलाके में घटी। जानकारी के अनुसार, अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद लड़की बुरी तरह परेशान थी।

घरवालों को कही थी सुसाइड करने की बात

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि मृतका ने आत्महत्या करने से कुछ घंटों पहले ही कहा था कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी। वहीं, मृतका के भाई का कहना है कि उसकी बहन सुबह से ही अपनी भाभी से मजाक ये बात कह रही थी। मगर जैसे ही परिजन अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए, वैसे ही मौका देखकर युवती ने फांसी लगा ली।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!