लाइव न्यूज़ :

पूजा के नाम पर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से निकाले थे 2.93 लाख, 'काले जादू' पर गहराया परिवार का शक

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 17:52 IST

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच में बिहार पुलिस भी जुट गई है। दरअसल, सुशांत के पिता हाल ही में पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार को लग रहा है कि सुशांत पर काला जादू किया गया था।सुशांत के अकाउंट से 2 महीने में 2 लाख से ज्यादा रुपये पूजा के नाम पर निकाले गए हैं। बिहार पुलिस का कहना है कि मुंबई पुलिस उनका सहयोग जांच में कर रही है।

सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रोज नए-नए तरह के खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। अब सुशांत से जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार को सुशांत के अकाउंट 2.93 लाख रुपये का डिडक्शन पूजा के नाम पर मिला है। हालांकि परिवार का कहना है कि कोई पूजा नहीं हुई। परिवार को लग रहा है कि सुशांत पर काला जादू किया गया था।

टाइम्स नाऊ की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के अकाउंट से 2 महीने में 2 लाख से ज्यादा रुपये पूजा के नाम पर निकाले गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद सुशांत के परिवार वालों का शक रिया के प्रति और गहरा हो गया है। सुशांत के परिवार के लोग पहले से ही रिया पर जादू टोने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में इस बात के सामने आने के बाद से उनका शक और गहरा हो गया है। 

रिया को भेजी गई नोटिस 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार पुलिस की टीम के एक सदस्य ने शनिवार को बताया कि सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत रिया को नोटिस भेजी गई है और जांच में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है। साथ ही, बिहार पुलिस का कहना है कि मुंबई पुलिस उनका सहयोग जांच में कर रही है। बता दें, जांच के सिलसिले बिहार पुलिस की यह टीम शनिवार को बांद्रा थाने भी पहुंची थी। यह पूछने पर कि क्या चक्रवर्ती से पूछताछ की जाएगी, बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'अभी इसकी जरुरत नहीं है। लेकिन हम उनपर नजर रख रहे हैं।'

जांच के सिलसिले में छह लोग के बयान दर्ज 

गौरतलब है कि सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था। इस बीच मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां आयी बिहार पुलिस की टीम ने जांच के सिलसिले में छह लोग के बयान दर्ज किए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक बिहार की पुलिस की टीम ने दिवंगत अभिनेता के दोस्तों, सहयोगियों और रिश्तेदारों से मुलाकात की है। उन्होंने वर्सोवा में रहने वाली राजपूत की बहन, पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, एक रसोइए, उनके दोस्तों और सहकर्मियों सहित छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं।’’ उन्होंने कहा कि यह टीम राजपूत के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!