लाइव न्यूज़ :

सुशांत सुसाइड केस: FIR को आखिरी रूप देने से पहले बिहार पुलिस से सीबीआई ने किया संपर्क

By भाषा | Updated: August 6, 2020 20:47 IST

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है। ऐसे में अब सीबीआई प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही है। इसलिए वो बिहार पुलिस के संपर्क में भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार सीबीआई के पास मामला नहीं भेज सकतीसूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने से पहले एजेंसी को बिहार पुलिस से कुछ और सूचना की जरूरत होगी

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रही सीबीआई ने बिहार पुलिस से संपर्क साधा है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सरकार से अधिसूचना प्राप्त होने के बाद सीबीआई मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है। हम बिहार पुलिस के संपर्क में भी हैं। जल्द ही प्राथमिकी अपलोड की जाएगी।’’ 

मुंबई के उपनगर बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में राजपूत 14 जून को छत से फांसी से लटकते पाए गए थे और तब से मुंबई पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पटना निवासी राजपूत के 77 वर्षीय पिता कृष्ण किशोर सिंह की शिकायत पर बिहार पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पटना पुलिस ने भादंसं की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जो कथित आपराधिक षड्यंत्र, ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने से पहले एजेंसी को बिहार पुलिस से कुछ और सूचना की जरूरत होगी। 

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल इसकी जांच करेगा और इसकी निगरानी डीआईजी गगनदीप गंभीर और संयुक्त निदेशक मनोज शशिधर करेंगे। दोनों गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। बिहार सरकार की अनुशंसा पर इसे सीबीआई को सौंपा गया है जिसे केंद्र सरकार ने एजेंसी के पास भेजा है। राज्य सरकार सीबीआई के पास मामला नहीं भेज सकती। 

इसे कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के माध्यम से भेजा जाता है जो सीबीआई के लिए नोडल मंत्रालय है। उन्होंने कहा कि राजपूत के गृह राज्य बिहार सरकार की अनुशंसा पर एजेंसी ने तेजी से काम किया, जहां दिवंगत अभिनेता के परिवार ने उनकी मित्र रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बिहार में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और लोगों में अभिनेता की मौत पर रोष को देखते हुए राज्य ने मामले को सीबीआई के पास भेजने की अनुशंसा की जबकि मुंबई पुलिस अभिनेता की कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार