लाइव न्यूज़ :

तो क्या 24 घंटे एक लड़की की आत्मा के साथ रहती थीं रिया चक्रवर्ती, सुशांत की दोस्त स्मिता का बयान आया सामने

By अमित कुमार | Updated: August 2, 2020 21:00 IST

सुशांत की फीमेल फ्रेंड स्मिता पारिख की मानें तो एक्टर डिप्रेशन का शिकार बिल्कुल नहीं थे। सुशांत रिया के घर छोड़ने के बाद परेशान हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की एक फीमेल फ्रेंड स्मिता पारिख ने अब इस मामले पर अपनी बात रखी है। स्मिता पारिख ने कहा कि रिया के साथ हमेशा उनके बचपन की दोस्त की मरी हुई आत्मा रहती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती को सबसे बड़ा दोषी माना जा रहा है। सुशांत के पिता ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना नहीं सुशांत के परिवार वालों ने यह भी दावा किया है कि रिया सुशांत के साथ जादू-टोना किया करती थीं। 

सुशांत की एक फीमेल फ्रेंड स्मिता पारिख ने अब इस मामले पर अपनी बात रखी है। स्मिता पारिख ने कहा कि रिया के साथ हमेशा उनके बचपन की दोस्त की मरी हुई आत्मा रहती है। इस बात की जानकारी रिया ने खुद उन्हें दी थी। रिया ने बताया था कि उन्हें कभी कुछ नहीं हो सकता क्योंकि उनके साथ उनकी बचपन की दोस्त की मरी हुई आत्मा रहती है। 

जादू टोना करने के आरोपों पर बोलीं सुशांत की दोस्त

रिपब्लिक टीवी से बातचीत के दौरान स्मिता ने रिया पर जादू टोना करने के आरोपों पर कहा, मैं सुशांत के पिछले घर कप्री हाइट्स में अगस्त में गई थी। मैंने वहां देखा कि कई सारा फर्नीचर जगह पर नहीं था। तो मैंने रिया-सुशांत से पूछा कि सामान कहां हैं। इसपर रिया ने जवाब दिया कि घर में पैरानॉर्मल एक्टिविटी हो रही हैं स्मिता जी, इसलिए हम इस घर को शिफ्ट कर रहे हैं।

रिया की बात सुन कमरे से बाहर चले गए थे सुशांत

साइंस और अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत रिया की इन बातों से परेशान रहते थे। स्मिता ने अपने इंटरव्यू में आगे ये भी बताया कि जैसे ही सुशांत ने रिया से आत्मा की बात सुनी वो तुरंत खड़े हो गए और कमरे से बाहर चले गए। स्मिता पारिख ने इस इंटरव्यू में सुशांत और रिया को लेकर कई बातों का जिक्र किया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल