लाइव न्यूज़ :

आखिर कहां गायब हुए सुशांत सिंह राजपूत के 15 करोड़ रुपये? ED के सामने हो सकते हैं कई बड़े खुलासे

By अमित कुमार | Updated: August 17, 2020 16:56 IST

सुशांत के पिता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा था कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को ईडी ने रिया के सीए को अपने दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है। अब तक ईडी रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी, शौविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत की बहन व स्टाफ द्वारा पूछताछ कर चुका है।

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के साथ ही उनके पैसों को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती पर पैसा गबन का आरोप लगाया था। हालांकि, ईडी की पूछताछ में अभी तक यह बात सामने नहीं आ पाई है कि आखिर सुशांत के पैसे कहां और किस पर खर्च किए गए। 

ऐसे में सोमवार को ईडी ने रिया के सीए को अपने दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस पूछताछ के दौरान पैसों को लेकर चल रहे इस गड़बड़ी का पर्दा फाश हो पाएगा। अब तक ईडी रिया चक्रवर्ती, श्रुति मोदी, शौविक चक्रवर्ती, इंद्रजीत शौविक, सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत की बहन व स्टाफ द्वारा पूछताछ कर चुका है। हालांकि अभी कोई ठोस सबूत रिया के खिलाफ नहीं मिला है।

रिया के CA को ED ने भेजा समन

बताया जा रहा है कि ईडी रिया चक्रवर्ती के सीए सितेश से सुशांत मामले में इनकम को लेकर पूछताछ करने वाला है। एक्टर की आय के लेखा जोखा से लेकर 15 करोड़ की हेराफेरी को लेकर ईडी जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ करेगा। वहीं रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दफ्तर में पेश होने का समन भेजा था। रिया अब तक दो बार ईडी दफ्तर अपना बयान दर्ज कराने आ चुकी हैं।

जांच में नहीं मिल रहा 15 करोड़ का कोई सबूत

ईडी ने जांच में पाया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए थे। लेकिन यह पैसे रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में ट्रांसफर नहीं हुए थे। सुशांत के अकाउंट से रिया के बैंक अकाउंट में कोई बड़ा लेनदेन नहीं मिला है। ऐसे में अब ईडी यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि सुशांत के अलावा उनके डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल और कौन-कौन कर रहा था।  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!