लाइव न्यूज़ :

सुशांत केस: सुधीर गुप्ता पर उठे सवाल पर एम्स ने कहा CBI से लें जानकारी,डॉ. ने पहले कहा था मर्डर!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2020 08:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देएम्स की इस रिपोर्ट से सुशांत की फैमिली और फैंस भी संतुष्ट नहीं थी।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर पहले ही शक जताया जा चुका है जिसमें मौत का समय भी नहीं बताया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस केस में अब नया मोड़ गया है। एम्स के फरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई के पास जमा कर दी है। साथ ही फरेंसिक टीम ने अपनी आखिरी और फाइनल रिपोर्ट में बताया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या के कारण हुई है। हाल ही में एम्स के एक्सपर्ट पैनल के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने सुशांत का गला दबाकर मारे जाने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है है।

लोस सेवा एम्स ने कहा कि मेडिकल बोर्ड ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है और उसके बारे में कोई भी सूचना इस केंद्रीय जांच एजेंसी से ली जाए। एम्स के अपराध विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने पिछले सप्ताह कहा था कि मेडिकल बोर्ड ने राजपूत की मौत के विषय में हत्या से इनकार किया है और इसे 'फांसी लगाकर आत्महत्या' करार दिया है।

 सीबीआई को दी अपनी निर्णायक चिकित्सा-कानूनी राय में छह सदस्यीय मेडिकल दल ने 'जहर देने और गला घोंटने' के दावे को खारिज कर दिया है। गुप्ता ने कहा कि इस दल को विसरा में जहर या ड्रग का कोई अंश नहीं मिला। सोमवार को एम्स ने अपने बयान में कहा, ' नई दिल्ली के एम्स के फोरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सीकॉलोजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने एक मेडिकल बोर्ड बनाया था क्योंकि सीबीआई ने उनसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में विशेषज्ञों की राय प्रदान करने का अनुरोध किया था।'

एम्स ने कहा, 'मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट सीधे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंप दी जैसा कि जरूरी था। कानूनी विषय होने के कारण मेडिकल बोर्ड द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट की कोई भी जानकारी सीबीआई से लेनी होगी।' यह बयान मीडिया की उन खबरों के बाद आया है जिनमें हत्या से इनकार संबंधी मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट और डॉ. गुप्ता के बयान पर सवाल खड़ा किया गया।

 चैनल टाइम्स नाउ को डॉक्टर सुधीर गुप्ता का एक ऑडियो टेप हाथ लगा है। इस ऑडियो टेप में डॉक्टर  का कहना है कि जब सबसे पहले तस्वीरें उनके पास आई थीं उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत का मर्डर हुआ था। हालांकि बाद में एम्स के फरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत फांसी लगाकर आत्महत्या करने के कारण हुई। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!