लाइव न्यूज़ :

जो बचपन में थे छोटे पर्दे पर सुपरस्टार आज एक रोल के लिए कर रहे संघर्ष, जानिए कौन कौन है इस सूची में शामिल

By वैशाली कुमारी | Updated: November 14, 2021 19:26 IST

चाइल्ड आर्टिस्ट घर घर में प्रसिद्ध होते थे और उन्ही से हमारी तुलना भी होती थी। आपको सोनपरी की फ्रूटी, शाकालाका बूम बूम का रौनक और कसौटी जिंदगी की बबली तो याद ही होगी? वे भी कितने मजेदार दिन हुआ करते थे। लेकिन आपको पता है ये चाइल्ड आर्टिस्ट आजकल कहां है?

Open in App
ठळक मुद्देशाकालाका बूम बूम के चाइल्ड आर्टिस्ट किंशुक वैद्य ने बालकलाकार के रूप में धमाकेदार एंट्री की थीकसौटी जिंदगी की में बबली का किरदार निभाने वाली श्रीया शर्मा अपने वक्त की एक पॉपुलर स्टार रही हैं

जब हम बच्चे थे तो अक्सर शाकालाका बूम बूम, सोनपरी, हातिम ताई जैसे मनोरंजक और रोमांचक शो देखा करते थे। चाइल्ड आर्टिस्ट घर घर में प्रसिद्ध होते थे और उन्ही से हमारी तुलना भी होती थी। आपको सोनपरी की फ्रूटी, शाकालाका बूम बूम का रौनक और कसौटी जिंदगी की बबली तो याद ही होगी? वे भी कितने मजेदार दिन हुआ करते थे। लेकिन आपको पता है ये चाइल्ड आर्टिस्ट आजकल कहां है? आइए जानते हैं हमारे बचपन के उन चाइल्ड आर्टिस्ट्स के बारे में जो पहले सुपरस्टार हुआ करते थे लेकिन आज एक रोल पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

शाकालाका बूम बूम के किंशुक वैद्य

शाकालाका बूम बूम के चाइल्ड आर्टिस्ट किंशुक वैद्य ने बालकलाकार के रूप में धमाकेदार एंट्री की थी। उस मैजिकल पेंसिल से जो भी बनाओ वो सामने आ जाती थी, इस रोमांचक शो में लीड रोल निभाकर किंशुक ने खूब तारीफें बटोरी। लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्होंने इंडस्ट्री में दुबारा एंट्री का मन बनाया तो ये उतना आसान नहीं था जितना कि उनके बचपन में हुआ करता था। किंशुक अब अपनी वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

सोनपरी की फ्रूटी

सोनपरी में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी हेगड़े ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 150 से अधिक एड शूट किए। हालाकि बड़े होने पर वे उतनी सफल नहीं हुई और आजकल मराठी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

कसौटी जिंदगी की बबली

कसौटी जिंदगी की में बबली का किरदार निभाने वाली श्रीया शर्मा अपने वक्त की एक पॉपुलर स्टार रही हैं। लेकिन टीवी सीरियल के बाद बॉलीवुड में उनका कैरियर वो कमाल नहीं कर पाया और आज वे एक अच्छे ब्रेक की तलाश में हैं 

तारें जमी पर वाले दर्शील सफारी

एक वक्त दर्शील ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया था। तारें जमी पर फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। इतनी पॉपुलैरिटी मिलने के बाद भी उनका सफर अभी भी आसान नहीं है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस