लाइव न्यूज़ :

Raid Movie Box Office Collection Day 5: अब तक अजय देवगन की 'रेड' ने कमाए इतने करोड़

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 21, 2018 17:50 IST

'रेड' फिल्म को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है।

Open in App

मुंबई, 21 मार्च: एक्ट अजय देवगन की पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'रेड' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पर्दे पर आते ही धमाल मचा दिया। फिल्म ने अपनी ओपनिंग 10 करोड़ से अधिक रुपए में की और पांचवें दिन तक धमाल मचाए हुए हैं। फिल्म को अपनी दमदार कहानी, स्टारकास्ट और डॉयलोग्स की वजह से बेहद पसंद किया जा रहा है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है।

16 मार्च को रिलीज हुई फिल्म रेड ने पहले दिन 10.04 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 13.86 करोड़, रविवार को 17.11 करोड़, सोमवार को 6.26 और मंगलवार को 5.76 करोड़ रुपए की कमाई की है। इस तरह पांच दिनों में कुल 53.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

क्या है फिल्म में खास

फिल्म के लेखक रितेश शाह ने 80 के दशक की इन दोनों आयकर छापेमारियों को मिलाकर एक कसी हुई कहानी लिखी है। जिसमें रोमांच, ट्विस्ट, ईमानदारी, देशभक्ति और जूनून का समावेश है। निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने इसे उतनी ही खूबसूरती से गढ़ने का प्रयास किया है। 80 के दशक का लखनऊ, संगीत, बोली, मिजाज और प्रवाह बना कर रखा गया है। यह फिल्म किसी हाई प्रोफाइल रेड के प्रॉसेस को बहुत करीब से पकड़ती है। कैसे एक भ्रष्ट राजनेता को बचाने के लिए पूरा सिस्टम दखल देता है लेकिन एक ईमानदार अधिकारी उन सभी पर भारी पड़ता है।

टॅग्स :रेड मूवीअजय देवगनबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?