लाइव न्यूज़ :

Super 30 box office collection Day 7: ऋतिक रोशन की सुपर 30 का कायम है जादू, 100 करोड़ से बस इतने पायदान है दूर

By मेघना वर्मा | Updated: July 19, 2019 13:56 IST

16 जुलाई को जहां बिहार में ऋतिक रोशन की इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। वहीं राजस्थान में भी सुपर 30 फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुपर 30 फिल्म 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म बिहार के आनंद कुमार की जिंदगी की कहानी है जिसमें ऋतिक ने लीड किरदार निभाया है।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को लोगों काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बिहार के आंनद कुमार की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने सांतवे दिन भी बेहतरीन कमाई कर ली है। 

बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट की मानं तो फिल्म ने सातवें दिन 5.75 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म 75.50 करोड़ की कमाई कर ली है। सुपर 30 को लोगों को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म में ऋतिक के एक्टिंग की भी अच्छी खासी तारीफ हो रही है। 

ऋतिक की ये फिल्म तीसरे दिन ही पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 से 55 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया था। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जारी है। 

रियल स्टोरी पर बेस्ड बिहार के आनंद कुमार की इस कहानी को लोगों ने खूब प्यार दिया है। सुपर 30 ने पहले दिन 11.83 करोड़ रुपए की कमाई की है। पहले ही दिन ऋतिक की इस फिल्म ने दो डिजीट में कमाई कर ली है। हलांकि ऋतिक रोशन की फिल्म के लिए ये थोड़ा स्लो है मगर फिल्म की कमाई ओवरऑल अच्छी बताई जा रही है। 

बिहार और राजस्थान में हुई टैक्स फ्री

16 जुलाई को जहां बिहार में ऋतिक रोशन की इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। वहीं राजस्थान में भी सुपर 30 फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और फिल्म की तारीफ की। 

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ में लिखा फिल्म 'सुपर 30' आनंद कुमार की रियल कहानी पर आधारित है और बेहतरीन फिल्म है । यह कहानी संकल्प और दृढ़ निश्चय से कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी सफल प्राप्त की जा सकती है इसका एक अद्भुत उदाहरण है। साथ में  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में फिल्म 'सुपर 30' को टैक्स फ्री कर दिया है।  

टॅग्स :सुपर 30ऋतिक रोशन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीHrithik Roshan: चौंक गया था जब मेरे पिता ने कहा 'कहो ना... प्यार है', मेरे साथ बना रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीऋतिक रौशन और सुजैन के तलाक पीछे ये थी वजह! सुजैन के भाई जायद ने किया खुलासा, जानें क्या कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?