लाइव न्यूज़ :

Super 30 box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन की फिल्म को पसंद कर रहे लोग, तीसरे दिन कमाई का आंकड़ा 50 करोड़ के पार

By मेघना वर्मा | Updated: July 15, 2019 14:17 IST

फिल्म को विकास बहन ने बेहतरीन तरीके से डायरेक्ट किया है। कुछ सीन्स दर्शकों का दिल छू जाएगा। वहीं फिल्म की राइटिंग भी जबरदस्त है।

Open in App

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को लोगों का प्यार मिल रहा है। तभी तो फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। पहले दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन के अंत में फिल्म की कमाई का काफी अच्छी रही है। सुपर 30 ने तीसरे दिन 20.7 करोड़ की कमाई की है। 

20.7 करोड़ के आंकड़े के बाद ऋतिक की ये फिल्म तीसरे दिन ही पचास करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 से 55 प्रतिशत तक का उछाल देखा गया। शनिवार को फिल्म ने 18.19 करोड़ की कमाई कर की है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जारी है। 

रियल स्टोरी पर बेस्ड बिहार के आनंद कुमार की इस कहानी को लोगों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म ने पहले दिन एवरेज कमाई की है। सुपर 30 ने पहले दिन 11.83 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

पहले ही दिन ऋतिक की इस फिल्म ने दो डिजीट में कमाई कर ली है। हलांकि ऋतिक रोशन की फिल्म के लिए ये थोड़ा स्लो है मगर फिल्म की कमाई ओवरऑल अच्छी बताई जा रही है। क्योंकि इससे पहले रियल लाइफ पर बनी फिल्मों पैडमैन और रेड जैसी फिल्मों ने ज्यादा कमाई की थी। 

 

क्या है फिल्म की कहानी

सुपर 30 की कहानी है बिहार के आनंद कुमार की। जिनको गणित का विशेषज्ञ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आर्थिक तंगी के चलते कैम्ब्रिज कॉलेज में दाखिला ना ले पाने वाले आनंद ने आज अपने सुपर 30 प्रोग्राम के लिए जाने जाते हैं। जिसमें वो उन होनहार बच्चों को गरीब बच्चों को मुफ्त में पढ़ाते हैं जो कोचिंग की फीस का पैसा नहीं उठा सकते। 

 

फिल्म को विकास बहन ने बेहतरीन तरीके से डायरेक्ट किया है। कुछ सीन्स दर्शकों का दिल छू जाएगा। वहीं फिल्म की राइटिंग भी जबरदस्त है। ऋतिक के अलावा भी सभी कलाकारों की फिल्म में तारीफ हो रही है।

टॅग्स :सुपर 30ऋतिक रोशनपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीआखिर क्यों मुकदमा दायर कर रहे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन?

भारतसुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका की स्वर्ण जयंती में बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

बॉलीवुड चुस्कीKaho Naa Pyaar Hai: जब ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल, ‘कहो ना प्यार है’ के 25 साल पूरे होने पर बोले एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?