लाइव न्यूज़ :

Sunny Leone अब एक बार फिर करेंगी धमाल, Ragini MMS Returns में कुछ ऐसा करने का है इरादा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 22, 2019 20:28 IST

इससे पहले सनी लियोनी 2014 में रागिनी एमएमएस 2 में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने बेबी डॉल के साथ धमाल मचाया था। अब सनी  'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में धमाल मचाने वाली हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है साथ ही कुछ नई जानकारी भी दी है। इस वजह से वे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट करके यह ऐलान किया है कि वे जल्द ही आल्ट बालाजी और जी5 के 'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' (Ragini MMM Returns) में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले सनी लियोनी 2014 में रागिनी एमएमएस 2 में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने बेबी डॉल के साथ धमाल मचाया था। अब सनी  'रागिनी एमएमएस रिटर्न्स' में धमाल मचाने वाली हैं। यह दूसरा सीजन होगा। इस सीजन में सनी लियोनी के अलावा वरुण सूद और दिव्या अग्रवाल भी नजर आएंगे। एक स्पेशल बात यह भी है कि सनी लियोन (Sunny Leone) इस सीरीज के स्पेशल डांस नंबर 'हैलो जी' में नजर आने वाली हैं, और इस सॉन्ग को मीत ब्रदर्स ने कंपोज किया है।

सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो पोस्ट किया है वह हम आपको नीचे दिखा रहे हैं। इसमें सनी ने कैप्शन में लिखा है कि 'सनी के बिना रागिनी एमएमएस रिटर्न्स? हो ही नहीं सकता!! मैं सेक्सी रोमांच को दोगुना करने के लिए आ रही हूं! हैलोजी...आल्ट और जी पर मैं आ रही हूं थोड़ी चमक, धमक और ढेर सारे नमक के साथ!' इस तरह सनी लियोन ने अपने धमाकेदार प्लान का ऐलान कर दिया है।

टॅग्स :सनी लियोनबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?