लाइव न्यूज़ :

VIDEO: रवीना टंडन संग स्टेज पर रोमांटिक डांस कर रहे थे सनी देओल, तभी बेटे करण ने स्टेज पर आकर दिया ऐसा रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 14:48 IST

सनी देओल की तरह उनके बेटे करण देओल ने भी एक रोमांटिक फिल्म से अपने करियर का डेब्यू किया। करण के फिल्म के प्रमोशन के दौरान का एक पुराना वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो में सनी देओल रवीना टंडन के साथ स्टेज पर डांस कर रहे होते हैं। सनी देओल और रवीना की जोड़ी को इतने सालों बाद परफॉर्म करता देख वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे।सनी और रवीना का यह वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल और रवीना टंडन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी एक समय की बेमिसाल जोड़ियों में से एक थी। इम्तिहान और जिद्दी फिल्म में इन दोनों को एक साथ फैंस ने खूब पसंद किया था। इतने सालों के बाद आज भी सनी देओल काफी यंग दिखाई पड़ते हैं। वहीं रवीना भी अपनी मस्त-मस्त अंदाज से लोगों का दिल अक्सर जीतती रहती हैं। 

इन दोनो ही कलाकार का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल रवीना टंडन के साथ स्टेज पर डांस कर रहे होते हैं। दरअसल, एक फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल और उनके बेटे 'नच बलिए 9' के सेट पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने रवीना टंडन के साथ रोमांटिक डांस कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। 

सनी और रवीना के फैंस ने किया चीयर

सनी देओल और रवीना की जोड़ी को इतने सालों बाद परफॉर्म करता देख वहां मौजूद दर्शक जोर-जोर से चिल्लाने लगे। सनी देओल और रवीना टंडन के इस डांस को लेकर उनके बेटे करण देओल ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया। करण देओल अपनी सीट से तुरंत उठकर पापा सनी देओल के पास आकर उन्हें गले लगाया। सनी देओल भी करण के साथ मुस्कुराते नजर आए। 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में सनी देओल रवीना टंडन अपनी ही फिल्म इम्तिहान के गाने इस तरह आशिकी का गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जहां रवीना टंडन एक्टर से रूठी हुई दिखाई दे रही हैं तो वहीं सनी देओल रवीना टंडन को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। सनी और रवीना का यह वीडियो भले ही पुराना हो, लेकिन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

टॅग्स :सनी देओलरवीना टंडनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल