लाइव न्यूज़ :

Border 2: सनी देओल ने की बॉर्डर 2 की घोषणा, 27 साल बाद फौजी के रूप में करेंगे वापसी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 13, 2024 12:25 IST

सनी देओल 1997 की हिट वॉर ड्रामा बॉर्डर की अगली कड़ी बॉर्डर 2 में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जिसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था।

Open in App

सनी देओल जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर वॉर फिल्म बॉर्डर के अपने प्रतिष्ठित किरदार को दोहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुरुवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घोषणा वीडियो साझा किया, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ गया। बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। 

बॉर्डर 2 की घोषणा

नए वीडियो में सनी की आवाज थी, जिन्होंने कहा, "27 पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा. उसी वादे को पूरा करने हिन्दुअत्न की मिटटी को अपना सलाम कहने वो आ रहा है." कैप्शन में सनी ने फिल्म के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे और अनुराग सिंह निर्देशक होंगे। 

अनुराग ने दिल बोले हड़िप्पा, जट एंड जूलियट, पंजाब 1984 और केसरी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इससे पहले सनी ने द रणवीर शो में साझा किया था कि वह 2015 में बॉर्डर 2 शुरू करने वाले थे। हालांकि, इसे रोक दिया गया क्योंकि उनकी तत्कालीन रिलीज बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी और निर्माता डरे हुए थे। सनी को आखिरी बार गदर 2 में देखा गया था। 

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 2001 की ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी थी जिसमें सनी ने तारा सिंह की भूमिका निभाई थी, जबकि अमीषा पटेल ने सकीना की भूमिका निभाई थी। यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करते हुए एक ब्लॉकबस्टर बन गई।

टॅग्स :सनी देओलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!