लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लॉकडाउन के दौरान सुनील शेट्टी को खाना बनाना सिखा रही पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि माना ने पीट लिया सिर

By अमित कुमार | Updated: March 31, 2020 14:46 IST

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है और ऐसे में सभी सितारे घर पर अपना काम खुद ही कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज की घर के साफ-सफाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर फैंस सुनील शेट्टी के इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी किचन के अंदर खाना बनाने का प्रयास करते दिखाई पड़ रहे हैं।

बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह किचन के अंदर खाना बनाने का प्रयास करते दिखाई पड़ रहे हैं। देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है और ऐसे में सभी सितारे घर पर अपना काम खुद ही कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रेटीज की घर के साफ-सफाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है। 

सुनील शेट्टी इस वीडियो में किचन का काम खुद करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी वाइफ माना शेट्टी उन्हें गाइड करती दिखाई देती हैं। माना कह रही हैं, 'नमक दे, हल्दी दे और धनिया पाउडर।" हालांकि, जब उन्हें पता चलता है कि धनिया पाउडर नहीं है, तो माना अपना सिर पकड़ लेती हैं। वहीं सुनील अपने पैट डॉग के साथ खेलने लग जाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सुनील शेट्टी के इस अंदाज को खासा पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि सुनील शेट्टी ने भी  गरीब और बेसहारा लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी कोशिश है कि इस विपदा के समय में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जरुरतमंद लोगों के पास उनका समान पहुंच रहा है या नहीं। सुनील शेट्टी ने इसके साथ ही लिखा, 'हममें से किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा।' 

उन्होंने आगे कहा, 'यह वायरस हम में से हर किसी को प्रभावित कर रहा है। कुछ लोगों के लिए यह समय बहुत कठिन है। जो लोग छोटे कमरे में रहते हैं, उनके पास सैनिटाइजर तो दूर खाना भी नहीं होता। ऐसे समय में हम कमजोर परिवारों को सहारा देने की कोशिश करेंगे। इस काम में आप भी हमारी मदद करें। हम @savethechildrenindia पर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक दान का उपयोग केवल राहत कार्य के लिए किया जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसुनील शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल