लाइव न्यूज़ :

Sunil Grover Discharged: सुनील ग्रोवर की चार बाईपास सर्जरी, कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे हास्य अभिनेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2022 18:55 IST

Sunil Grover Discharged From Hospital: लोकप्रिय हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर की सात दिन पहले सर्जरी हुई थी। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मुंबई के डॉ संतोष कुमार डोरा ने स्वास्थ्य पर अपडेट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकार्डियोग्राम, ईसीजी और कई रक्त परीक्षण से गुजरना पड़ा।मुख्य कार्डियक सर्जन डॉ रमाकांत पांडा ने सर्जरी की।सुनील ग्रोवर ठीक हो गए हैं और छुट्टी दी गई।

Sunil Grover Discharged From Hospital: लोकप्रिय हास्य अभिनेता सुनील ग्रोवर की चार बाईपास सर्जरी होने के एक सप्ताह बाद बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद आठ जनवरी को सुनील (44) को एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के अनुसार, अभिनेता के हृदय की धमनियों में रुकावट होने का पता चला था क्योंकि उनके हृदय एंजाइम (ट्रोपोनिन टी) का स्तर ऊंचा हो गया था। इसके अलावा सुनील कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। शुरुआत में अभिनेता को वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष डोरा और क्रिटिकल केयर एंड मेडिकल अफेयर्स के निदेशक डॉ. विजय डिसिल्वा की निगरानी में दवा दी गई, ताकि उनकी हालत को स्थिर किया जा सके। इसके 12 दिनों के बाद, डॉ डोरा द्वारा उनका कोरोनरी एंजियोग्राम किया गया।

अस्पताल ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘जांच में अभिनेता की तीनों प्रमुख हृदय (कोरोनरी) धमनियों में रुकावट पता चली। दो धमनियों में 100 प्रतिशत रुकावट जबकि तीसरी धमनी में 70-90 प्रतिशत तक की रुकावट थी। उनका हृदय सामान्य रूप से काम कर रहा था और सौभाग्य से हृदय की मांसपेशियों को कोई नुकसान नहीं हुआ था।’’

इसके बाद डॉ रमाकांत पांडा की सलाह पर अभिनेता की चार बाईपास सर्जरी की गयी। सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें तीन फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। सुनील ग्रोवर ‘‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’’ और ‘‘द कपिल शर्मा शो’’ में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल, वह प्राइम वीडियो की सीरीज‍़ ‘‘तांडव’’ और जी5 की कॉमेडी सीरीज़ ‘‘सनफ्लावर’’ में नजर आए थे।

टॅग्स :सुनील ग्रोवरहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल