लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेते समय फैन से हो गई गलती, फिर 'अन्ना' ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: February 19, 2020 14:33 IST

पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में सुनील शेट्टी विलेन के अवतार में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर इन दिनों सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी अपनी सुपरहिट सीरीज 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बॉलीवुड में अन्ना नाम से मश्हूर सुनील शेट्टी एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर चुके हैं। पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में सुनील शेट्टी विलेन के अवतार में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की। एआर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी 'दरबार' में रजनीकांत के अलावा सुनील शेट्टी के रोल को भी फैंस ने खासा पसंद किया। 

सोशल मीडिया पर इन दिनों सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी के साथ कुछ फैंस सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक फैन बार-बार सुनील को छूने की कोशिश करता है, जो अन्ना को नागवार गुजरती है। इसके बाद वह पीछे मुड़कर फैन को ऐसा करने से मना करते हैं और फिर गार्ड वहां से उस फैन को हटा देते हैं। 

सुनील शेट्टी का नाम बॉलीवुड के सबसे शांत प्रिय कलाकारों में लिया जाता है। कंट्रोवर्सी से हमेशा दूर रहने वाले सुनील के इस हरकत से कुछ फैंस निराश भी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें घमंडी का टैग दे रहे हैं। 

सुनील शेट्टी अपनी सुपरहिट सीरीज 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। फैंस सुनील के इस फिल्म का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं। अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी की जोड़ी ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। 

टॅग्स :सुनील शेट्टीबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल