लाइव न्यूज़ :

Munawar Faruqui: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का कार्यक्रम बेंगलुरु में दोबारा हुआ रद्द

By रुस्तम राणा | Updated: August 20, 2022 16:36 IST

पुलिस ने बताया कि फारुकी के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि आयोजकों ने शहर में इसके आयोजन की अनुमति नहीं ली थी। हिंदू संगठन ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कार्यक्रम ‘डोंगरी टू नोव्हेयर’ के आयोजन की अनुमति देने से किया इनकारहिंदू संगठन ने हास्य कलाकार फारुकी एवं आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थीइससे पहले नवंबर 2021 में बेंगलुरु पुलिस ने उनके शो को कैंसिल कर दिया गया था

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ मुनव्वर फारुकी का शो एकबार फिर से रद्द कर दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को होने वाले कार्यक्रम ‘डोंगरी टू नोव्हेयर’ के आयोजन की अनुमति देने से एक बार फिर इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है, क्योंकि आयोजकों ने शहर में इसके आयोजन की अनुमति नहीं ली थी। 

‘जय श्री राम सेना’ संगठन ने बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सी एच प्रताप रेड्डी के पास हास्य कलाकार फारुकी एवं आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। संगठन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फारुकी ने अपने कार्यक्रमों में भगवान राम एवं देवी सीता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है। 

फारुकी को इसी आधार पर नवंबर 2021 में शहर में प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं दी गई थी। फारूकी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उनका हैदराबाद शो शनिवार को तय समय पर होगा। एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब कर्नाटक की राजधानी में फारूकी का शो रद्द किया गया है। नवंबर 2021 में पुलिस ने उनके शो को कैंसिल कर दिया था। रद्द किए गए दोनों शो का शीर्षक एक ही था- "डोंगरी टू नोव्हेयर"।

पिछले साल शो रद्द होने के कारण फारूकी ने तब पोस्ट किया था, “नफरत जीत गई, कलाकार हार गया। बहुत हो गया, अलविदा, अन्याय।" इसके बाद फारूकी ने लॉक अप नाम के एक रियलिटी शो में नजर आए, जिसकी होस्ट बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत थीं। फ़ारूकी ने रियलिटी शो को 18 लाख से अधिक वोटों से जीता।

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?