लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सिरी से पहले वायरल हो गई उनके इंस्टाग्राम की ये लास्ट तस्वीर, लोग कर रहे हैं शेयर

By मेघना वर्मा | Updated: February 23, 2019 09:09 IST

साल 2018 में श्रीदेवी दुबई एक फैमिली फंक्शन के लिए गई थीं। जिसमें उनके साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। इस फंक्शन की बहुत सी फोटो आपको एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर मिल जाएंगी।

Open in App

चुलबुली एक्टिंग, चंचल अदा और बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली श्रीदेवी 25 फरवरी को इस पूरी दुनिया से अलविदा कह गईं। दुबई के एक होटल में, बाथ टब में डूब जाने से होने वाली इस दिल दहला देने वाली घटना को एक साल होने वाले हैं। उनके इस पहली डेथ एनिवर्सरी के पहले ही श्रीदेवी के इंस्टाग्राम की लास्ट फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

इंस्टाग्राम पर 22 फरवरी 2018 को श्रीदेवी ने शादी के फंक्शन की एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में उनके साथ बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर भी दिखाई दे रही हैं। फैमिली वेडिंग को अटेंड करने दुबई गईं मिस्टर इंडिया एक्ट्रेस श्रीदेवी ने फैमिली मेम्बर्स के साथ ये फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। 

मोहित और अंतरा की शादी की हैं तस्वीरें

साल 2018 में श्रीदेवी दुबई एक फैमिली फंक्शन के लिए गई थीं। जिसमें उनके साथ उनके परिवार वाले भी मौजूद थे। इस फंक्शन की बहुत सी फोटो आपको एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर मिल जाएंगे। 24 फरवरी को इस फंक्शन को अटेंड करने के बाद ही श्रीदेवी के साथ ये दिल दहला देने वाली घटना हुई। जिसमें बॉलीवुड और सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन कलाकार को खो दिया। 

14 फरवरी को चेन्नई में रखा थी पूजा

पति बोनी कपूर ने इस 14 फरवरी को तिथी के अनुसार पत्नी श्रीदेवी के लिए उनकी डेथ एनिवर्सरी की पूजा चेन्नई में रखी थी। तिथी के अनुसार इस साल श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी 14 फरवरी को ही पड़ी थी। इस पूजा में अनिल कपूर और उनकी वाइफ सुनीता ने भी शिरकत की थी।    

टॅग्स :श्रीदेवीपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?