लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर से पर्दे पर रिलीज होगी श्रीदेवी की 'मॉम', भारत नहीं इस देश में मचाएगी धूम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2019 16:10 IST

श्रीदेवी की अंतिम फिल्म 'मॉम' 22 मार्च को चीन में रिलीज होगी। यह ऐलान श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि के दो दिन बाद किया गया है।

Open in App

श्रीदेवी की अंतिम फिल्म 'मॉम' 22 मार्च को चीन में रिलीज होगी। यह ऐलान श्रीदेवी की पहली पुण्यतिथि के दो दिन बाद किया गया है।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने मंगलवार को यह ऐलान करते हुए कहा कि वे अभिनेत्री की सबसे 'ज्यादा याद की जाने वाली अंतिम फिल्म' को पड़ोसी देश में दिखाना चाहते थे। बोनी कपूर ने कहा, "जी स्टूडियो इंटरनेशनल पहले ही दिन से 'मॉम' की कामयाबी का हिस्सा रहा है और मुझे उनको इस फिल्म को नई ऊंचाईयों पर ले जाते देख बहुत खुशी हो रही है।" 

 

मां की अनोखी छाप

मॉम में वह पहली बार एक दमदार मां के किरदार में नजर आईं थीं और फैंस के बीच ऐसी छाप छोड़ गईं जिसको कोई नहीं भूल पाएगा। इस फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से एक बेटी के दर्द के हक के लिए एक मां किस हद तक जा सकती है, और उस मां के रोल में नजर आईं थीं श्रीदेवी। फिल्म में उनके काम को जमकर सराहा गया था। एक वो हिम्मतवाली मां जो शातिर तरीके से अपनी बेटी के रेपिस्टों को खुद सजा देती है।  श्रीदेवी ने मां का एक ऐसा रोल किया था कि हर एक मां की आंखों में आंसू आ गए थे।

फिल्म में उन्होंने ऐसे अभिनय किया जैसे वह असल में एक मां के दर्द को महसूस करके उसे पर्दे पर पेश कर रही हों। ये फिल्म हर के मां के लिए मिसाल बन गई। श्रीदेवी ने जाते जाते इस फिल्म से हर मां को एक मैसेज दिया, जब बात अपनी बेटी की हो तो हर हद पार कर जाती है एक मां।

टॅग्स :श्रीदेवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?