लाइव न्यूज़ :

Sridevi Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 28, 2018 17:43 IST

Sridevi Funeral Live news updates in Hindi: श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को रात करीब 11.30 बजे दुबई के एक होटल में हुआ था। बुधवार दोपहर विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।

Open in App

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का बुधवार को विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हो गया। उनका पार्थिव शरीर निधन के 72 घंटे बाद मंगलवार रात करीब 10.30 बजे दुबई से मुंबई पहुंचा था। उन्हें अंतिम दर्शन के लिए बुधवार सुबह 9.30 बजे अंधेरी वेस्ट स्थित उनके आवास के पास 'सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब' में रखा गया था। दोपहर दो बजे से विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट के लिए उनका आखिरी सफर शुरू हुआ। दोपहर बाद करीब 4.30 बजे उनका पा‌र्थ‌िव शरीर घाट पर पहुंचा था। यहां तमिलनाडु के पंडित ने अपने विध‌ि-विधान अंतिम संस्कार किया गया।

पूरा कार्यक्रम जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए- अंतिम संस्कार का पूरा कार्यक्रम

श्रीदेवी से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए- श्रीदेवी

ऐसा रहा श्रीदेवी का आखिरी सफर:-

- श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया। उन्होंने ही श्रीदेवी को मुखाग्नि दी।

- घाट पर अनिल अंबानी, अनुपम खेर, अर्जुन रामपाल, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, काजोल जैसी हस्तियां भी पहुंचीं।

-विद्या बालन, उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर, फरहान अख्तर, दिया मिर्जा और उनके पति साहिल संघ भी विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचे हैं।

- इससे पहले विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, शाहरुख खान आदि पहुंचे।

- श्रीदेवी की अंतिम यात्रा समाप्त हो चुकी है। श्रीदेवी का पार्थ‌िव शरीर विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पहुंच चुका है। वहां अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। श्रीदेवी का अंतिम क्रिया-कर्म के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए हैं। वह वहीं के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराएंगे।

- श्रीदेवी की अंतिम यात्रा अमिताभ बच्चन के बंगले से आगे निकल गई है।- सजे-धजे ट्रक में पति बोनी कपूर, बेटी जाह्नवी कपूर, सौतेले बेटे अर्जुन कपूर, देवर अनिल कपूर, संजय कपूर, भतीजे हर्षवर्धन कपूर समेत पूरा परिवार मौजूद है। 

- जुहू पुलिस स्टेशन से होते हुए जाएगी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा। पुलिस ने लगाई बैरिकेडिंग कर दी है। कुछ छोटे रास्तों में बदलाव भी किए गए। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम बढ़ता ही जा रहा है।

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा का वीडियो

- श्रीदेवी का अंतिम सफर विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट की ओर बढ़ रहा है। उनको देखने वालों का भारी हुजूम ट्रक के सा‌थ-सा‌थ चल रहा है।

- श्रीदेवी को बनारसी साड़ी पहनाई गई। उनकी मांग भरी गई। दुल्हन की तरह सजाने के बाद उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। 

- जिस ट्रक में श्रीदेवी अपनी अंतिम यात्रा पर निकली हैं उसे फूलों से सजाया गया है। ट्रक में श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटी जान्हवी कपूर मौजूद हैं। ट्रक में अर्जुन कपूर और संजय कपूर भी दिखाई दिए। विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

देखिए, कौन-कौन पहुंचा अंतिम संस्कार में

- तिरंगे में लिपटा हुआ है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर। पूरे राजकीय सम्मान से किया जाएगा अंतिम संस्कार

- श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। स्पोर्ट्स क्लब में मुंबई पुलिस का बैंड पहुंच चुका है।

 

- ग्रीन एकर्स सोसाइटी ने श्रीदेवी के निधन के बाद होली का उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने बुधवार को इसकी नोटिस जारी की।

- बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी अपने आखिरी सफर पर इस वाहन से निकलेंगी। देखिए वीडियो-

- अभिनेता अनू कपूर भी श्रृद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मीडिया का काम है सवाल पूंछना। अब ये लोगों को तय करना है कि वो जवाब देते हैं या नहीं। बच्चियों ने बहुत कम उम्र में अपनी मां खो दी है। हमें उनके लिए प्रार्थना करना चाहिए।

- फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और फिल्मकार फराह खान भी श्रृद्धांजलि देने पहुंची।

- सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में श्रीदेवी को आखिरी सलाम देने के लिए नामी हस्तियां पहुंचने लगी हैं। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान दिखाई दिए। अंतिम संस्कार दोपहर बाद किया जाएगा।

- श्रीदेवी की मौत के बाद आई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी सिर पर चोट के निशान की बात भी आई।

- श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अंधेरी वेस्ट स्थित उनके आवास के पास 'सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब' में रखा गया है।

- देर रात सलमान खान भी श्रीदेवी के परिवार से मिलने उनके लोखंडवाला स्थित घर पहुंचे। तकरीबन एक घंटे रुकने के बाद सलमान वहां से निकले।

- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने श्रीदेवी की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि वो लीजेंड थी जिन्होंने लाखों लोगों की जिंदगी में रंग भरे। उनके निधन पर मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

- यहां देखिए श्रीदेवी की मौत से पहले का आखिरी वीडियो, जो उनके निधन के बाद वायरल हुआ था।

- श्रीदेवी का पार्थिव शरीब मंगलवार रात करीब 9.30 प्राइवेट जेट से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा था। उनके साथ 10 सदस्य थे जिसमें बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, रीना मारवाह और संदीप मारवाह शामिल थे। श्रीदेवी की सौतेली पबेटी अंशुला कपूर, अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर के साथ एयरपोर्ट पहुंची। बाद में अंशुला और अर्जुन कपूर बोनी कपूर के घर पहुंचते हुए दिखाई दिए।

डॉक्टरों का कहना था कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई है। सोमवार को फारेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनकी शरीर में शराब के अवशेष भी पाए गए। पोस्टमार्टम और जांच पड़ताल के बाद दुबई पुलिस ने श्रीदेवी का शव मंगलवार को उनके परिजनों को सौंपा।

श्रीदेवी सुपरहिट फिल्म जुदाई (1997) के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। उन्होंने करीब 15 साल बाद इंग्लिश विंग्लिश (2002) से दूसरी पारी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय स्टार विजय के साथ पुली (2015) की। इस बीच चर्चाएं हुई थीं कि बाहुबली में शिवगामी देवी का किरदार पहले श्रीदेवी को मिला था। लेकिन उन्होंने नहीं किया। इसके बाद पिछले साल उनकी मॉम आई थी।

इस फिल्म से ऐसा महसूस हुआ कि आने वाले दिनों में दमदार मां के किरदारों के लिए बॉलीवुड को एक नया चेहरा मिल गया है। लेकिन बीती 24 फरवरी ने ये सारी उम्मीदें तोड़ दीं। अब श्रीदेवी किसी फिल्म में मां का किरदार निभाते नहीं दिखेंगी। उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश और मॉम में दो ऐसी मां किरदारों का सुलेख खींचा था जिससे उम्मीदें बंधी थी, लेकिन बुधवार को वह श्रीदेवी के साथ पंचतत्व मी विलीन हो जाएंगी।

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुडअनिल कपूरअर्जुन कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?