लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी का हुआ पुनर्जन्म?, वायरल वीडियो देख आप भी होंगे हैरान लेकिन ये है सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 2, 2018 00:19 IST

सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हुए इस वीडियो को कुछ समाचार चैनल भी दिखा चुके हैं।

Open in App

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी के निधन से अभी पूरा देश उबरा भी नहीं था कि सोशल मीडिया और  यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि श्रीदेवी का पुनर्जन्म हुआ है। वीडियो में एक नवजात बच्ची दिख रही है, जिसको लोग श्रीदेवी का पुनर्जन्म बता रहे हैं। वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को कुछ समाचार चैनल भी दिखा चुके हैं। तो आइए हम आपको दिखाते हैं इस वायरल वीडियो की आखिर क्या सच्चाई है। 

वीडियो में दिखने वाली बच्ची को देखकर आप भी कुछ देर के लिए धोखा खा जाएंगे कि ये श्रीदेवी के जैसी ही दिख रही है। बच्ची का चेहरा श्रीदेवी के चेहरे से कुछ हद तक मिलता-जुलता है। वीडियो ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस बच्ची ने श्रीदेवी के निधन के कुछ ही घंटों बाद जन्म लिया है और ये श्रीदेवी का पुनर्जन्म है। लेकिन इस वीडियो को जब यूट्यूब पर खोजा गया तो एक अलग ही सच सामने आया। 

वीडियो को  यूट्यूब पर NOIX TV ने अपलोड किया है। जिसका पब्लिश टाइम 29 मई 2017 दिख रहा है। यानी कि श्रीदेवी की मौत से 8 महीने पहले की वीडियो है। इसके बाद इसी बच्ची के वीडियो को कई  यूट्यूब चैनल ने जून और जुलाई 2017 में भी अपलोड किए गए है। इसका मतलब इतना साफ है कि यह वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जितने भी अफवाह उड़ाए जा रहे हैं वह सब गलत है। किसी ने इस वीडियो के साथ छेड़खानी करते हुए इस वीडियो में  श्रीदेवी के  पुनर्जन्म की बात जोड़ दी। 

गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन बीते शनिवार 24 फरवरी को दुबई के एक पांच सितार होटल में बाथटब में डूबने से हुई थी। पहले तो ऐसी खबरें आई थी कि श्रीदेवी का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ लेकिन  फारेंसिक रिपोर्ट में यह बात साफ हुई कि मौत की डूबने की वजह से हुई थी। जांच पड़ताल के बाद दुबई पुलिस ने श्रीदेवी का शव मंगलवार को उनके परिजनों को सौंपा। उनका पार्थिव शरीर निधन के 72 घंटे बाद मंगलवार रात करीब 10.30 बजे दुबई से मुंबई पहुंचा था। बुधवार को विले पार्ले सेवा समाज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ। 

श्रीदेवी ने तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। श्रीदेवी सुपरहिट फिल्म जुदाई (1997) के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। उन्होंने करीब 15 साल बाद इंग्लिश विंग्लिश (2002) से दूसरी पारी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय स्टार विजय के साथ पुली (2015) की। श्रीदेवी एक बार शाहरुख खान की फिल्म जीरो में कैमियो रोल करते दिखेंगी, जो दिसंबर 2018 में रिलीज होगी। 

टॅग्स :श्रीदेवीवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया