बॉलीवुड के अभिनेता ईशान खट्टर शाहिद कपूर की मां और अभिनेत्री नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं। ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। इशान और शाहिद की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। वे दोनों आपस में दोस्त की तरह रहते हैं। ईशान का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से की थी उन्होंने अपने ग्रेजुएशन आईआरएमएस इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से की थी। आज उनका जन्मदिन है उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बताएंगे कि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कैसे की।
बॉलीवुड में कई सारे स्टारकिड्स ऐसे हैं जिनके लॉन्च के लिए ग्रैंड ओपनिंग की जाती है। वहीं कुछ ऐसे स्टारकिड्स भी मौजूद हैं जो अपनी मेहनत से छोटे-छोटे कदमों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाते हैं। उन्हीं में से एक है ईशान खट्टर। ईशान भले ही नीलिमा आजमी के बेटे और शाहिद कपूर के सौतेले भाई है लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना नाम खुद के दम पर कमाया है।
इशान खट्टर साल 2016 में फिल्म उड़ता पंजाब में कैमियो करते हुए नजर आए थे। उसके बाद उन्होंने सहायक निर्देशक के तौर पर हाफ विडो में काम किया था। 2017 में आई फिल्म भी ऑन द क्लाउड में अभिनेता को बॉलीवुड का लीड रोल मिलना शुरू हुआ लेकिन यह फिल्म फ्लॉप हो गई। ईशान के करियर में 2018 में मराठी फिल्म सैराट की रिमेक धड़क ने एक अलग मोड़ दिया। इस फिल्म के बाद उन्हें एक अलग पहचान मिली और उसके बाद वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। धड़क फिल्म में इशान खट्टर ने श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर के साथ काम किया है। प्रदीप और इस जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया।