लाइव न्यूज़ :

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम की कोरोना के कारण हालत नाजुक, ICU में किया गया शिफ्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 14, 2020 18:16 IST

मशहूर सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत नाजुक हो गई है, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण मशहूर सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत नाजुक बनी हुई हैउन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है

मशहूर सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत कोरोना वायरस के कारण नाजुक बनी हुई है। अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उनकी देखभाल कर रही डॉक्टरों की टीम ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उन्हें लाइफ सपॉर्ट सिस्टम पर रखा गया है। मालूम हो, हाल ही में बालासुब्रमण्यम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को इसकी जानकारी दी थी। तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले 74 वर्षीय गायक ने फेसबुक पर एक वीडियो बालासुब्रमण्यम ने कहा था कि वह दो-तीन दिन से बुखार, सीने में जकड़न और ठंड महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच करवाई। उन्होंने कहा था कि उनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। एसपी बालासुब्रमण्यम ने ये भी बताया था, 'डॉक्टरों ने मुझे घर में पृथक रह कर कुछ दवाएं लेने के लिए कहा है।'

साल  1966 में तेलुगू फिल्म 'श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत के बाद से बालासुब्रमण्यम ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं और 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए हैं। बता दें, कोरोना वायरस ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था। हालांकि, अब अमिताभ के साथ अभिषेक, ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?