लाइव न्यूज़ :

अभिनेता अजीत कुमार के पिता पी. सुब्रमण्यम का हुआ निधन, परिवार ने बयान में कहा- नींद में ही गुजर गए...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2023 14:26 IST

कई शख्सियतों ने अजीत के पिता को श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल ने लिखा- अजीत कुमार सर और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...! भगवान उन्हें इस नुकसान से उबरने की शक्ति दें।

Open in App
ठळक मुद्देपी सुब्रमण्यम एक मलयाली थे, जो केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले थे। पी.एस. मणि के निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा उद्योग में शोक का माहौल है।परिवार ने बयान में कहा कि वह लंबे समय से बीमार थे और नींद में गुजर गए।

चेन्नईः तमिल सुपरस्टार अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का शुक्रवार सुबह 84 साल की उम्र निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रसित थे। परिवार ने बयान में कहा कि वह लंबे समय से बीमार थे और नींद में गुजर गए।

बेटे अनिल ने ट्विटर पर बयान जारी जिसमें लिखा था- हमारे पिता, पी.एस. मणि का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह तड़के नींद में निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। हम कई चिकित्सा पेशेवरों द्वारा उन्हें और हमारे परिवार को प्रदान की गई देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हैं..दुख की इस घड़ी में हमें इस बात का सुकून है कि उन्होंने एक अच्छा जीवन जिया और लगभग छह दशकों से उनकी साथी, हमारी मां के अमर प्यार को जाना।'

रिपोर्ट के मुताबिक, पिता के निधन के वक्त अजीत अपनी पत्नी और बच्चों संग विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। पी.एस. मणि के निधन से दक्षिण भारतीय सिनेमा उद्योग में शोक का माहौल है। कई शख्सियतों ने अजीत के पिता को श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री साक्षी अग्रवाल ने लिखा- अजीत कुमार सर और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं...! भगवान उन्हें इस नुकसान से उबरने की शक्ति दें। 

पी सुब्रमण्यम एक मलयाली थे, जो केरल के पलक्कड़ जिले के रहने वाले थे। उन्होंने सिंधी मोहिनी से शादी की थी। उनके तीन बेटे अजीत, अनूप और अनिल हैं। अनूप कुमार एक निवेश बैंकर हैं, जबकि आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र अनिल कुमार एक उद्यमी हैं। 

टॅग्स :साउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीUS-Israel Iran War: दुबई में फंसे भारतीय सितारे, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक स्टार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर मचा रही है तहलका ये साउथ फिल्म, फैन और सुपरस्टार की कहानी जीत रही दिल

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी, कांतारा में जीभ बाहर निकालने वाली क्लिप...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस