लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे का शिकार हुए साउथ अभिनेता साई धरम तेज, अस्पताल में भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: September 11, 2021 09:53 IST

हादसे को लेकर साई की टीम ने एक बयान जारी किया है। जिसमें बताया गया कि अभिनेता अभी ठीक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साई ने हेलमेट पहना हुआ था इससे उनके सिर पर चोट नहीं लगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता साई धरम तेज एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं साई धरम तेज फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैंहादसा बाइक फिसलने की वजह से हुआ

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता साई धरम तेज एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, ये हादसा दुर्गमचेरुव केबल ब्रिज के पास हुआ। साई स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे जो सड़क पर कीचड़ की वजह से फिसल गई और ये हादसा हो गया। 

हादसे को लेकर साई की टीम ने एक बयान जारी किया है। जिसमें बताया गया कि अभिनेता अभी ठीक हैं। रिपोर्ट के मुताबिक साई ने हेलमेट पहना हुआ था इससे उनके सिर पर चोट नहीं लगी। हालांकि शरीर पर चोट लगने के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और सही इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उनके एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद से फैंस काफी परेशान हो रहे थे ।

वहीं माधापुर पुलिस का बयान ने भी एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया, साई धरम तेज ने हेलमेट पहन रखा था। उन्होंने शराब नहीं पिया था। सड़क पर कीचड़ के कारण उसकी बाइक फिसल गई। वह खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल